Gaya News: दिनभर बादल, रात तेज हवा व गरज के साथ बारिश – संशोधित – Live Hindustan

Gaya News: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार की सुबह से मौसम का मिजाज बदला रहा। दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर बाद मानपुर व देर शाम बोधगया में हल्की बारिश हुई। गया जी शहर में रात करीब 8.30 बजे तेज हवा चलने लगी। इसके बाद गरज के साथ बारिश शुरू हो गयी। करीब आधा घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश से उमस वाली गर्मी से राहत रही। बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बंद हो गयी। शहर अंधेरे में डूब गया। बारिश से पहले रविवार की सुबह से ही गया जी शहर में बादल छाए रहे और पुरवैया चलती रही। हालांकि कभी-कभी हल्की धूप भी निकली। बादल व पुरवैया से मौसम सुहाना रहा। उमस वाली गर्मी से राहत मिली। बदले मौसम में अधिकतम तापमान में कमी जबकि न्यूनतम में वृद्धि दर्ज की गई। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आ गई। रविवार को अधिकतम 35.2 व न्यनूतम 28.6 डिग्री रहा। जबकि शनिवार को अधिकतम 38.0 और न्यूनतम 27.8 डिग्री रहा। शनिवार को अधिकतम इस माह सबसे अधिक जबकि रविवार को सबसे कम रहा.

मौसम विशेषज्ञ एस के पटेल ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला है। हालांकि बहुत ज्यादा इसका असर नहीं होने वाला है। ऐसी स्थिति में अगले दो-तीन दिनों में बादल छाए रहने का अनुमान है। जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 24 घंटे में एक या दो बार वर्षा होने की उम्मीद है। मानसून कमजोर रहने के कारण घंटों झमाझम बारिश की संभावना नहीं है।

पिछले साल की तुलना में इस वक्त मौसम का मिजाज अधिक तल्ख रह रहा है। 2025 के पहले पांच दिनों में अधिकतम 32 से 34 डिग्री के बीच ही रहा। 1 जुलाई को 33.6, 2 जुलाई को 34.8, 3 जुलाई को 32.8, 4 जुलाई को 34.4 व 5 जुलाई को 32.0 डिग्री रहा था। जबकि इस साल 35 से 38 डिग्री के बीच रह रहा है।

रोहिणी नक्षत्र बिना बारिश के बीत गया। अब आद्र्रा भी बीतने वाला है। 6 जुलाई तक ही आद्र्रा है। खेती के लिए महत्वपूर्ण दोनों नक्षत्रों में बारिश नहीं होने से किसान परेशान हैं। बारिश नहीं होने से शहर से लेकर गांव के लोग परेशान हैं। शहरवासी गर्मी तो ग्रामीण धान की खेती को लेकर बेहद चितिंत हैं।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News