बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। ‘घुटना बदलना नहीं, घुटने को बचाना’ थीम पर लाइव ऑथ्र्रोस्कोपी सर्जरी कार्यशाला का रविवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसएसपी डॉ. जे रेड्डी जलारेड्डी ने किया। उन्होंने आधुनिक चिकित्सा तकनीकों से मरीजों को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया तथा इस प्रकार की शैक्षणिक कार्यशालाओं को चिकित्सा क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यशाला में देश के प्रतिष्ठित ऑथ्र्रोस्कोपी विशेषज्ञ डॉ. केके गुप्ता, डॉ. श्रीधर एवं डॉ. श्रीनिवास ने आधुनिक ऑथ्र्रोस्कोपी तकनीकों, खेल संबंधी चोटों, लिगामेंट इंज्यूरी, मेनिस्कस की समस्याओं तथा घुटने को बदलने के बजाय उसे संरक्षित रखने की नवीनतम उपचार पद्धतियों पर विस्तृत जानकारी साझा की।
विशेषज्ञों ने लाइव सर्जरी के माध्यम से जटिल मामलों का सफल प्रदर्शन भी किया, जिससे उपस्थित चिकित्सकों को नई तकनीकों को समझने एवं सीखने का अवसर प्राप्त हुआ।इस अवसर पर डॉ. एसएन सर्राफ, डॉ. अभिषेक सर्राफ, डॉ. प्रियंका सर्राफ, डॉ. एसके ठाकुर एवं डॉ. अभिषेक घवलकर, डॉ. अरविंद प्रसाद गुप्ता, डॉ. गुरुदेव कुमार, डॉ. मनीष कुमार सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक एवं चिकित्सा विशेषज्ञ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि समय पर सही जांच एवं ऑथ्र्रोस्कोपी जैसी आधुनिक तकनीकों के माध्यम से अनेक मरीजों में घुटना प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट) की आवश्यकता को टाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि प्रारंभिक अवस्था में उचित उपचार किया जाए तो मरीज लंबे समय तक अपने प्राकृतिक घुटने के साथ स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन व्यतीत कर सकते हैं। कार्यशाला में विभिन्न राज्यों से ऑर्थोपेडिक सर्जन, चिकित्सक व छात्र पहुंचे थे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play