Thieves targeted doctor empty house stolen gold silver and cash (Photo: Social Media)
Jalaun News: जिला अस्पताल में डॉक्टर के सूने घर में चोरों ने निशाना बनाकर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर सोने चांदी व नगदी लेकर मौके से फरार हो गए। डॉक्टर परिवार के साथ जब वापस घर पर पहुंचे उन्होंने कमरों का ताला टूटा हुआ देखा तो उनके होश उड़ गए तत्काल पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वही डॉक्टर ने बताया कि वह शनिवार को त्रयोदशी में शामिल होने के लिए परिवार सहित गया हुआ था।
जानकारी के अनुसार उरई शहर में एक बार फिर चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एक डॉक्टर के सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर सुजीत कुमार राजपूत शनिवार को अपने पूरे परिवार के साथ त्रयोदशी के भोज में शामिल होने गए थे। उसके बाद रविवार को वह अपने घर चले गए और जब सोमवार को वह परिवार के साथ ड्यूटी के लिए अस्पताल परिसर स्थित अपने क्वार्टर पर पहुंचे तो अपने कमरे का ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो कमरे में अलमारी और लॉकर का सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। डॉक्टर ने बताया कि अलमारी में 10 से 15 तोला सोना-चांदी और 15 हजार रुपए नकद रखे थे। चोरों ने विंडो एसी हटाकर खिड़की के रास्ते कमरे में प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया।