पॉलीटेक्निक की काउंसलिंग शुरू मैकेनिकल, सिविल ट्रेड पहली पसंद – Live Hindustan

प्रदेश के राजकीय, अनुदानित और निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश काउंसलिंग शुरू हो गई है। काउंसलिंग के साथ सभी संस्थानों में हेल्प डेस्क भी संचालित किए गए हैं, जहां छात्र और उनके अभिभावक विभिन्न ट्रेडों, प्रवेश प्रक्रिया, फीस और रोजगार के अवसरों से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। ‎इस बार रोजगार की बेहतर संभावनाओं को देखते हुए मैकेनिकल और सिविल इंजीनियरिंग ट्रेड के प्रति छात्रों का सबसे अधिक रुझान देखने को मिल रहा है। हेल्प डेस्क पर अभिभावक विशेष रूप से यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि किस ट्रेड में भविष्य बेहतर है और पढ़ाई पूरी होने के बाद नौकरी के अवसर अधिक मिल सकते हैं। संस्थानों की ओर से तैनात विशेषज्ञ टीम अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम, करियर विकल्प और प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित सभी जरूरी जानकारियां उपलब्ध करा रही है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पहले राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो चुके अभ्यर्थियों को सीट आवंटन किया जा चुका है。

‎पॉलीटेक्निक की प्रवेश प्रक्रिया 15 अगस्त तक कुल पांच चरणों में पूरी होगी। इस दौरान प्रदेश के 156 राजकीय, 18 अनुदानित, 29 पीपीपी (थ्री-पी) मॉडल तथा 162 निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों की 1,20,984 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। सचिव के अनुसार अभ्यर्थी काउंसलिंग पोर्टल पर पंजीकरण कर प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। फार्मेसी पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग 24 जुलाई से 15 सितंबर तक आयोजित की जाएगी।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News