आज की ताजा खबर LIVE: यह हमारे निर्दोष भाइयों की हत्या पर भारत की प्रतिक्रिया- अमित शाह – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
दिल्ली में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान साउथ ब्लॉक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठकर उन्हें जानकारी दे रहे हैं.
बीजापुर में 15 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर बीजापुर जिले में करेगुट्टा पहाड़ियों के पास एनकाउंटर के दौरान सुरक्षा बलों ने 15 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया है.
भारत की ओर से किए गए स्ट्राइक में मुरीदके में बदरुद्दीन समेत लश्कर के 2 टॉप कमांडर मारे गए हैं. एक अन्य कमांडर मुदस्सिर भी मारा गया है.
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पोस्ट कर कहा, “ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम में हमारे निर्दोष भाइयों की क्रूर हत्या के प्रति भारत की प्रतिक्रिया है. मोदी सरकार भारत और उसके लोगों पर किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध है. भारत आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.”
पाकिस्तान की ओर से की जा रही फायरिंग में भारत के 7 लोग मारे गए हैं.
भारतीय वायुसेना की ओर से किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के कुछ घंटे बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पहुंचे हैं.
पहलगाम आतंकी हमले में पर्यटकों को बचाने की कोशिश करते हुए स्थानीय निवासी सैयद आदिल हुसैन शाह के पिता हैदर शाह ने भारत के सर्जिकल स्ट्राइक पर कहा, “आज जो 26 मारे गए लोगों का बदला लिया गया उससे हम खुश हैं. हम सरकार का धन्यवाद करते हैं, फौज और सरकार ने बदला लिया.”
ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, “हमें हमारी सेना पर बहुत गर्व है. भारत के किसी नागरिक की तरफ या भारत पर कोई आंख उठाकर देखे और कोई आतंकवादी गतिविधि करने की कोशिश करे, तो उसका यही अंजाम होगा, आज हमारी सेना ने यह फिर से साबित करके दिखाया है. कांग्रेस ने खुलकर कहा है कि हम सरकार के साथ खड़े हैं.”
भारतीय वायुसेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है. जय हिंद!
Proud of our Armed Forces. Jai Hind!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 7, 2025
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत के सर्जिकल स्ट्राइक पर कहा कि दुनिया को आतंकवाद के प्रति जीरो टोलरेंस दिखानी होगी.
The world must show zero tolerance for terrorism. #OperationSindoor pic.twitter.com/dmcCLfbMjN
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) May 7, 2025
भारत में इजराइल के राजदूत रियुवेन अजार ने सर्जिकल स्ट्राइक पर कहा कि इजराइल भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करता है. आतंकवादियों को पता होना चाहिए कि निर्दोषों के खिलाफ उनके जघन्य अपराधों से बचने के लिए उनके पास छिपने की कोई जगह नहीं है.
Israel supports Indias right for self defense. Terrorists should know theres no place to hide from their heinous crimes against the innocent. #OperationSindoor
— 🇮🇱 Reuven Azar (@ReuvenAzar) May 7, 2025
कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इस सर्जिकल स्ट्राइक पर कहा, “मुझे खुशी है कि राफेल से नींबू मिर्च हटा है और राफेल का इस्तेमाल हुआ है, भारतीय सेना को बहुत बधाई.”
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए संतोष जगदाले की बेटी असावरी जगदाले ने कहा, “ऑपरेशन का नाम सुनकर मैं बहुत रोई. यह आतंकवादियों द्वारा मारे गए लोगों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है.”
भारतीय वायुसेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ‘X’ पर कहा, “मैं पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर हमारे रक्षा बलों द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक का स्वागत करता हूं. पाकिस्तानी डीप स्टेट को कड़ा सबक सिखाया जाना चाहिए ताकि फिर कभी पहलगाम जैसी घटना न हो. पाकिस्तान के आतंकी ढांचे को पूरी तरह से नष्ट किया जाना चाहिए. जय हिंद!”
मैं हमारी रक्षा सेनाओं द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए लक्षित हमलों का स्वागत करता हूँ। पाकिस्तानी डीप स्टेट को ऐसी सख्त सीख दी जानी चाहिए कि फिर कभी दूसरा पहलगाम न हो। पाकिस्तान के आतंक ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर देना चाहिए। जय हिन्द! #OperationSindoor
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) May 7, 2025
ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय वायुसेना के एयर स्ट्राइक पर कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक बयान सुबह 9 बजे जारी होगा. पार्टी के मीडिया और प्रचार अध्यक्ष पवन खेड़ा इस पर बयान देंगे.
जम्मू के मंडल आयुक्त ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ में सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान आज बंद रखने का आदेश दिया है.
भारत और पाकिस्तान के बढ़ते तनाव को देखते हुए पठानकोट जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है. अगले 72 घंटों तक सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं. स्कूल बंद करने का आदेश डिप्टी कमिश्नर ने जारी आदेश किए हैं.
सूत्रों के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय वायुसेना के हमलों में जैश-ए-मोहम्मद के चार, लश्कर-ए-तैयबा के 3 और हिज्बुल मुजाहिदीन के 2 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया.
सूत्रों का कहना है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देर रात ऑपरेशन सिंदूर के बाद तीनों सेनाओं के प्रमुखों से बात की और स्थिति पर चर्चा की.
हरियाणा और पंजाब के सभी एयरबेस पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. पाकिस्तान की सीमा से सटे पंजाब के सभी सरहदी जिलों में हाई अलर्ट घोषित किया गया.
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुएकतर एयरवेज ने भी पाकिस्तान जाने वाली सारी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी है.
पाकिस्तान में भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए पुंछ-राजौरी सेक्टर में तोपों से गोलाबारी की है. भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जा रहा है.
आतंक के खिलाफ भारत ने पाकिस्तान में आपरेशन सिंदूर चलाया है. कुल 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह 11 बजे सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक बुलाई है.
भारत-पाकिस्तान एयरस्ट्राइक के चलते इंडिगो ने एडवाइजरी जारी की है. एयरलाइन ने कहा, क्षेत्र में हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों के चलते, श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़ और धर्मशाला से फ्लाइट प्रभावित हुई हैं.
पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च करने के बाद भारत ने अमेरिका, ब्रिटेन, सऊदी, UAE और रूस से बात की.
भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है. देश ने पहलगाम हमले का जवाब देते हुए पाक के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ लॉन्च किया है. इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान के 9 ठिकानों को निशाना बनाया गया है. इस अटैक में अब तक 3 लोगों की मौत दर्ज की गई है और कई घायल हुए हैं.
भारत सरकार ने पाकिस्तान की नापाक हरकतों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च कर दिया है. इसी के चलते लाहौर और सियालकोट एरपोर्ट को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है.
भारत सरकार ने लॉन्च किया ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर हमला किया. लोकल लोगों ने बताया कि उन्होंने विस्फोट की आवाज सुनी.
ईरान के विदेश मंत्री आज भारत के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे. इस दौरान वो पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे.
असम के कोकराझार में 2.7 तीव्रता का भूकंप आया. 6 मई की देर रात लगभग 11:05 बजे भूकंप ने दस्तक दी.
आज देश के प्रमुख इलाकों में मॉक ड्रिल की जाएगी. केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से जारी निर्देशों के बाद आज देश के 295 सिविल डिफेंस जिलों में मॉक ड्रिल की जाएगी.
गुजरात टाइटंस को 6 गेंद में 15 ओवर रन का लक्ष्य मिला. डकवर्थ लुईस नियम की वजह से लक्ष्य और ओवर कम किया गया.
महाराष्ट्र में 16 स्थानों पर मॉक ड्रिल की योजना बनाई गई है. इसमें मुंबई, ठाणे, पुणे, नासिक, रायगढ़, उरण, तारापुर और कोंकण तट शामिल हैं. दादर के डिसिल्वा स्कूल में सुबह 9 बजे सायरन के साथ मॉक ड्रिल होगी. एनसीसी कैडेट दोपहर 3:30 बजे मुंबई क्रॉस मैदान में सिविल डिफेंस टीम के साथ मॉक ड्रिल करेंगे. ठाणे स्टेशन पर सुबह 11 बजे मॉक ड्रिल होगी. उरण में शाम 4 बजे मॉक ड्रिल की जाएगी.
भारत ने पाकिस्तान ने मिसाइलों से हमला किया है. पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है. ये भारत की तीनों सेनाओं का ज्वॉइंट ऑपरेशन रहा. पाकिस्तान में 9 जगहों पर भारत ने अटैक किया. जैश और लश्कर के आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए गए. भारत ने पीओके के मुजफ्फराबाद, कोटली, गुलपुर और बिंबर में हमला किया. वहीं, पाकिस्तान के सियालकोट, चक अमरू, मुरीदके और बहावलपुर में भी मिसाइल दागी गई. इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी निर्देशों के बाद आज देश के 295 सिविल डिफेंस जिलों में ‘मॉक ड्रिल’ की जाएगी. मॉक ड्रिल अभ्यास के लिए सिविल डिफेंस प्रतिनिधियों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. आम जनता के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है. इस दौरान सुबह जंग का सायरन बजेगा वहीं, शाम के समय ब्लैकआउट प्रोटोकॉल लागू होगा. इस बीच, समाजवादी पार्टी ब्राह्मण सभा की आज बैठक होगी. सपा प्रमुख अखिलेश यादव दोपहर 12:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. देश व दुनिया से जुड़ी तमाम ब्रेकिंग खबरों के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें…
Published On – May 07,2025 12:02 AM

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News