Operation Sindoor LIVE Updates: पीएम आवास पर चल रही मीटिंग, सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में दी पॉइंट टू पॉइंट जानकारी – Jansatta

Operation Sindoor News | Air Strike India News Live Updates: मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात को भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर हमला किया। विदेश सचिव विक्रम मिस्री, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद ब्रीफिंग की। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद जिंदा पाए गए साजिद मीर का मामला इस बात का सबूत है कि पाकिस्तान अपने नियंत्रण वाले इलाकों में आतंकवादियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता है। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमला जानबूझकर कश्मीर में शांति भंग करने के लिए किया गया था। 22 अप्रैल को लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकवादियों ने टूरिस्टों पर क्रूर हमला किया था। हमले का तरीका सांप्रदायिक दंगे भड़काने के इरादे से प्रेरित था।
फ्लाइटें डायवर्ट, एयरपोर्ट बंद: कुछ भारतीय एयरपोर्ट, खास तौर पर भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक या भारतीय वायुसेना के प्रमुख ठिकानों के आसपास के एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ है। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार को श्रीनगर एयरपोर्ट से या वहां के लिए कोई भी नागरिक उड़ान संचालित नहीं की जाएगी।
What is Operation SindoorAaj ki Taaja Khabar‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पहले भारत ने कब-कब की बड़ी कार्रवाई
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले का बदला भारत ने पाकिस्तान और पीओके में एयर स्ट्राइक कर लिया है। भारत ने करीब दो हफ्ते बाद पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहिये जनसत्ता के साथ…
कर्नल सोफिया कुरैशी ने मीडिया को संबोधित करते हुए नष्ट हुए आतंकी शिविरों को दिखाने वाले वीडियो पेश किए, जिसमें सियालकोट का महमूना जोया कैंप भी शामिल है, जो पाकिस्तान के अंदर 12-18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह हिजबुल मुजाहिदीन के सबसे बड़े शिविरों में से एक है। यह कठुआ, जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद फैलाने के लिए नियंत्रण केंद्रों में से एक है। इस शिविर ने पठानकोट वायुसेना बेस कैंप पर हमले की योजना बनाई और उसका निर्देशन किया।
एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए मैं भारतीय सशस्त्र बलों के बहादुर योद्धाओं को गर्व के साथ सलाम करता हूं। अपनी बेजोड़ बहादुरी और सटीकता के साथ, उन्होंने फिर से दिखा दिया है कि हमारा देश अपनी रक्षा लोहे की इच्छाशक्ति के साथ करेगा।
जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, “फिलहाल घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है, अस्पतालों के ब्लड बैंकों में आपूर्ति की कोई कमी नहीं है। राजमार्ग यातायात के लिए खुला है।”
कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए नौ आतंकी शिविरों को तबाह कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आतंकी ठिकानों को प्रामाणिक खुफिया जानकारी और सीमापार आतंकवाद में आतंकियों के शामिल होने के आधार पर चुना गया।
MEA के विक्रम मिसरी ने कहा – 
पहलगाम हमला बर्बर था
पहलगाम हमले का मकसद जम्मू कश्मीर के सामाजिक हालात में खलल डालना था जहां प्रगति और विकास हो रहा है
पहलगाम हमले का मकसद सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना भी था
पहलगाम हमले की जांच में पाकिस्तान के तार इससे जुड़े होने का खुलासा हुआ
हमारे खुफिया तंत्र ने पहलगाम हमले में शामिल और इसकी साजिश रचने वालों की पहचान की
पहलगाम हमले को लेकर जम्मू कश्मीर और शेष भारत में आक्रोश पैदा होना स्वाभाविक है
भारत ने आज सुबह आतंकी ढांचे को तबाह करने के अपने अधिकार का इस्तेमाल किया
पहलगाम हमले के जरिए, वहां घूमने आए लोगों के परिवार के सदस्यों को जानबूझकर आतंकित किया गया:
पहलगाम हमले को जिस तरह अंजाम दिया गया, उसका मकसद जम्मू कश्मीर में और देश के अन्य हिस्सों में सांप्रदायिक वैमनस्य को बढ़ावा देना था
पाकिस्तान ने दुनिया में अपनी पहचान आतंकवादियों की सुरक्षित पनाहगाह के रूप में बना ली है
कर्नल सोफिया कुरैशी ने मीडिया को संबोधित करते हुए पाकिस्तान और पीओजेके में मुंद्रिके और अन्य आतंकवादी शिविरों पर कई हमलों को दिखाते हुए वीडियो प्रस्तुत किए।
पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद केंद्र सरकार ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान एयर स्ट्राइक का 2 मिनट का वीडियो प्ले किया गया। विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री के साथ विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी ने मीडिया को ब्रीफ किया।
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “पहलगाम में हमला अत्यंत बर्बरतापूर्ण था, जिसमें पीड़ितों को बहुत नजदीक से सिर में गोली मारकर और उनके परिवार के सामने मारा गया। परिवार के सदस्यों को जानबूझ कर इस तरह से मारा गया कि उन्हें संदेश वापस ले लेना चाहिए। यह हमला स्पष्ट रूप से कश्मीर में सामान्य स्थिति को कमजोर करने के उद्देश्य से किया गया था।”
ऑपरेशन सिंदूर पर प्रेस ब्रीफिंग के दौरान विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “आतंकवादी गतिविधियों पर नजर रखने वाली हमारी खुफिया एजेंसियों ने संकेत दिया है कि भारत पर और हमले हो सकते हैं, उन्हें रोकना और उनसे निपटना आवश्यक समझा गया।”
MEA के विक्रम मिसरी ने कहा – आतंकवादी गतिविधियों पर नजर रखने वाली हमारी खुफिया एजेंसियों ने संकेत दिया है कि भारत पर और हमले हो सकते हैं, और उन्हें रोकना तथा उनसे निपटना आवश्यक समझा गया।
गृह मंत्री अमित शाह ने अर्धसैनिक बलों के प्रमुखों को छुट्टी पर गए अपने कर्मियों को वापस बुलाने का आदेश दिया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से बात की। गृह मंत्री लगातार जम्मू-कश्मीर के एलजी और BSF के DG से संपर्क में हैं। उन्होंने DG BSF को सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए सभी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद मीडिया को संबोधित करने के लिए विदेश सचिव विक्रम मिस्री, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह। सोफिया कुरैशी किसी बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में सेना की टुकड़ी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। एक्सरसाइज फोर्स 18 नामक यह अभ्यास/युद्ध अभ्यास भारत द्वारा आयोजित अब तक का सबसे बड़ा विदेशी सैन्य अभ्यास था।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने ‘X’ पर पोस्ट किया: “22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में 09 आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया है। आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। भारतीय सेना के साहस और पराक्रम पर पूरे देश को गर्व है। हम सभी को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर अटूट विश्वास और गर्व है।”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला से बात की। गृह मंत्री लगातार जम्मू-कश्मीर के एलजी और बीएसएफ के डीजी से संपर्क में हैं। उन्होंने डीजी बीएसएफ को सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए सभी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जम्मू और कश्मीर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सीमा और LoC क्षेत्रों की सुरक्षा और तैयारियों के लिए बैठक की।

राजनाथ सिंह से मिले सीडीएस अनिल चौहान। वह रक्षा मंत्री को ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दे रहे है।
पंजाब बॉर्डर पर बीएसएफ अलर्ट है। एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की ओर से किसी भी तरह की प्रतिक्रिया का जवाब देने के लिए BSF तैयार है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पहलगाम पर भारत का पैगाम – छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं। प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा भारत की आत्मा पर हमला करने वालो को कड़ी सजा मिलेगी। भारत आतंकवाद को उसकी जड़ से उखाड़ फेकने में सक्षम भी है और संकल्प बद्ध भी है। मिटा देंगे आतंकवाद का नासूर।
ऑपरेशन सिंदूर आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सेना के लक्षित हमले के बाद उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। फील्ड इकाइयों को रक्षा इकाइयों के साथ समन्वय करने और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को मजबूत करने का निर्देश दिया गया है। यूपी पुलिस हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्क, सुसज्जित और पूरी तरह तैयार है। जय हिंद!
ऑपरेशन सिंदूर पर योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा, “उन्होंने हमारे निर्दोष नागरिकों को मार डाला और हमारी माताओं और बहनों के ‘सिंदूर’ को मिटा दिया और इसलिए हमारे सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत उन आतंकवादियों को मार डाला। अब, हमारे सशस्त्र बलों को पीओजेके वापस लेना चाहिए। हमें कराची और लाहौर में अपना तिरंगा फहराना चाहिए।”
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, “हमें अपनी सेना पर बहुत गर्व है। जो कोई भी हमारी धरती पर हमारे निर्दोष नागरिकों के खिलाफ आतंकी हमला करने की हिम्मत करेगा, उसका यही हश्र होगा। 22 अप्रैल की रात को, जिस दिन पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने स्पष्ट रूप से सरकार का समर्थन किया था और कहा था कि पूरा देश एक स्वर में बोलेगा, सरकार के पीछे खड़ा होगा… पाकिस्तान पीड़ित नहीं है। पाकिस्तान ने हमारे नागरिकों को पीड़ित किया है, तो फिर वे बदला लेने की हिम्मत कैसे कर सकते हैं? मुझे लगता है कि पाकिस्तान जब इस तरह की बातें करता है तो वह खुद को बहुत अधिक आंक रहा होता है। आज वैश्विक समुदाय में देश पूरी तरह से अलग-थलग पड़ गया है।”

भारतीय सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस 10 बजे होनी थी, लेकिन इसके समय में थोड़ी बदलाव किया गया है। सेना अब 10.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी. इसमें विदेश मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल होंगे।

एनसीपी (सपा) प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना की और कहा कि देश को उन पर गर्व है। सशस्त्र बलों को बधाई देते हुए पवार ने कहा, “पहलगाम हमले का ‘करारा जवाब’ देने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों को बधाई।”
BRS MLC कविता ने कहा, “आज मुझे वास्तव में गर्व है कि हमारी भारतीय सेना ने पाकिस्तान और PoK में आतंकी शिविरों पर हमला किया है। मुझे खुशी है कि जो लोग हमला करने गए थे वे सुरक्षित वापस आ गए हैं। आज एक राष्ट्र के रूप में, हम सभी को एक साथ खड़ा होना चाहिए, एकजुट होना चाहिए, राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठना चाहिए। आज भारत पहले आता है।”
अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा, “हम भारतीय सेना को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सलाम करते हैं। कांग्रेस पार्टी देश और सशस्त्र बलों के साथ खड़ी है। सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों का मनोबल ऊंचा है। हम इस कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री की सराहना करते हैं।”

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ने पाकिस्तान में घुसकर भारत की कार्रवाई के बाद कहा, “यह मेरे पति के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है।”
पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक के बाद श्रीनगर स्थित कश्मीर यूनिवर्सिटी में सभी एग्जाम कैंसिल कर दिए गए हैं। यूनिवर्सिटी ने कहा कि परीक्षाओं की नई तारीखें बाद में जारी की जाएंगी।

ऑपरेशन सिंदूर पर , भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल कहते हैं, “भारत सरकार ने सही कदम उठाया है। वे इस हमले को हमेशा याद रखेंगे। इस ऑपरेशन का नाम बिल्कुल सही रखा गया था। इस कार्रवाई से सभी 26 परिवारों को न्याय मिलेगा।”
ऑपरेशन सिंदूर पर ओडिशा के नेता प्रतिपक्ष और बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक ने कहा, “मुझे बताया गया है कि भारतीय सशस्त्र बलों को आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन में सफलता मिली है। मैं उन्हें तहे दिल से बधाई देता हूं।”

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News