अब कुछ नहीं कर पाएगा पाकिस्तान, मिल गया बाजार को सिग्नल… फिर भी एक्शन मोड में भारत – aajtak.in

भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान पर एक बड़ा एक्शन (India’s Strike On Pakistan) लिया है और ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत एयर स्ट्राइक करते हुए 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया. इसका असर भारतीय शेयर बाजार (Stock Market India) पर भी देखने को मिला और सुस्त शुरुआत के बाद ये अचानक उछलते हुए निचले स्तरों से रिकवरी करता हुआ नजर आया. बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही बाजार असमंजस में नजर आ रहा था, कि इस हमले का भारत की ओर से क्या उत्तर दिया जाएगा. ऐसे में लगातार शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही थी, जबकि ग्लोबल मार्केट में तेजी जारी थी. लेकिन पाकिस्तान की गीदड़भभकी के बीच भारत द्वारा किए गए बड़े हमले के बाद अब बाजार को सिग्नल मिल गया है कि Pakistan कहीं नहीं टिकता और पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने भी साफ कर दिया है वो कुछ नहीं करेगा. 
निचले स्तर से जोरदार रिकवरी
भारत की ओर से पाकिस्तान और POK में किए गए हमले के बाद Pakistan Defence Minister ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अगर भारत और कार्रवाई नहीं करता तो हम कुछ भी नहीं करेंगे. पाकिस्तान के युद्ध से पहले ही इस तरह सरेंडर करने का असर भारतीय शेयर बाजार पर दिखा और सेंसेक्स-निफ्टी ने निचले स्तर से जोरदार रिकवरी की. आज शेयर बाजार भले ही निचले स्तर पर खुला हो, लेकिन फिर इसमें तेज रिकवरी देखने को मिली.
NSE Nifty सुबह 11 बजे के आस-पास 15 अंक चढ़कर कारोबार कर रहा था. ये शुरुआती कारोबार में न्यूनतम 24,220 के स्तर तक टच किया था, लेकिन खबर लिखे जाने तक ये 22,350 से ऊपर बना हुआ था. इससे पहले मंगलवार को भारत के एक्शन पर सस्पेंस को लेकर गिरावट के साथ बंद हुआ था. BSE Sensex की अगर बात करें, तो इसमें भी निचले स्तर से जोरदार रिकवरी दिखी और ये शुरुआती कारोबार में 79,937.48 के स्तर से उछलकर 80,591.83 पर ट्रेड करता दिखाई दिया और ये 35 अंकों की तेजी लेकर कारोबार करता दिखा. 
PAK रक्षा मंत्री बोले- ‘हम कुछ नहीं करेंगे…’
बता दें कि बीते कुछ दिनों से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान भारतीय शेयर बाजार भी असमंजस में नजर आ रहा था और ग्लोबल मार्केट में तेजी का असर भी इस पर कम ही देखने को मिल रहा था. एक ओर जहां अमेरिकी शेयर बाजारों (US Stock Market) में लगातार ग्रीन जोन में ट्रेड हो रहा था, तो वहीं भारत में उतार-चढ़ाव दिख रहा था. यहां तक कि Operation Sindoor से पहले मंगलवार को भी Sensex-Nifty टूटे थे. बाजार की इस रिकवरी के पीछे अटैक के बाद पस्त नजर आ रहे पाकिस्तान के मंत्रियों के बयान भी हैं.
दरअसल, जहां भारत ने स्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को तबाह किया, तो इस हमले के बाद Pakistan Defence Minister ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि हम अपनी रक्षा करेंगे. उन्होंने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में आगे कहा है कि अगर भारत और कार्रवाई नहीं करता तो हम हम भी कुछ नहीं करेंगे.
भारत के हमले में 90 आतंकी मारे गए!
गौरतलब है कि बीते 22 अप्रैल को हुए Pahalgam Terror Attack के जवाब में भारत ने बड़ा एक्शन लेते हुए तीनों सेनाओं के जॉइंट ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान के 4 और पीओके के 5 ठिकानों को टारगेट किया है. भारतीय खुफिया एजेंसी RAW ने सभी टारगेट की पहचान की थी, जिसके बाद पूरी प्लानिंग के साथ लश्कर और जैश के ठिकानों पर हमला किया गया. पाकिस्तान भले ही गीदड़भभकी देता रहा हो, लेकिन भारत ने ये एयरस्ट्राइक कर अपना दम दिखा दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में करीब 90 आतंकियों को मारा गया है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News