Wing Commander Vyomika Singh Latest News, Updates in Hindi | विंग कमांडर व्योमिका सिंह के समाचार और अपडेट – aajtak.in

Feedback
विंग कमांडर व्योमिका सिंह (Wing Commander Vyomika Singh) 18 दिसंबर 2004 को भारतीय वायुसेना में कमीशन हुईं. वह एक बेहतरीन विंग कमांडर में से एक माना जाता है. जिनके पास लड़ाकू हेलिकॉप्टर्स उड़ाने का अनुभव है और चीता, चेतक जैसे लड़ाकू हेलिकॉप्टर उड़ाने में महारथ भी हासिल है. व्योमिका सिंह को वायुसेना में शामिल होने के 13 साल बाद विंग कमांडर का पद मिला और 18 दिसंबर 2017 में जाकर वो विंग कमांडर बनीं.
 विंग कमांडर व्योमिका सिंह के पास इस समय हजारों घंटे फ्लाइंग ऑवर्स का अनुभव है, जो उन्हें सबसे सक्षम बनाता है. अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद यूएपएससी के जरिए एयरफोर्स में शामिल हुई और फिर हेलिकॉप्टर पायलट बन गईं.
विंग कमांडर व्योमिका सिंह ना सिर्फ लड़ाकू हेलिकॉप्टर को चलाने में सक्षम हैं. साल 2021 में वायुसेना की महिला विंग ने माउंट मणिरंग की चढ़ाई की थी, वो उसका भी हिस्सा रह चुकी हैं. 
उन्होंने भारत द्वारा 6 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेस में पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों की एक-एक जानकारी दुनिया के सामने रखी. व्योमिका सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंग्लिश में पूरी जानकारी दी थी.  

 
 
भारतीय सेना ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पीओके में नौ जगह आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की. भारतीय सेना, वायुसेना और विदेश मंत्रालय इस पूरे ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रेस ब्रीफिंग की, जिसमें ऑपरेशन की प्लान‍िंग, टाइम‍िंग से लेकर टारगेट तक की जानकारी दी गई. वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह और भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने क्या कुछ बताया. देखें.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News