Latest India Pakistan News In Hindi, Operation Sindoor LIVE Updates: भारत ने छह मई और सात मई की दरमियानी रात पाकिस्तान और पीओके में आतंक के अड्डों को तबाह करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान और पीओके में चलाए जा रहे आतंक के नौ ठिकानों को खत्म कर दिया। बुधवार सुबह भारतीय सेना और विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस ऑपरेशन के बारे में डिटेल में जानकारी दी गई है। ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी देते हुए MEA के प्रवक्ता विक्रम मिसरी ने कहा कि पहलगाम हमला बर्बर था। इसका जम्मू कश्मीर के सामाजिक हालात में खलल डालना था जहां प्रगति और विकास हो रहा है।
उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले का मकसद सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना भी था। इस हमले की जांच में पाकिस्तान के तार इससे जुड़े होने का खुलासा हुआ है। हमारे खुफिया तंत्र ने पहलगाम हमले में शामिल और इसकी साजिश रचने वालों की पहचान की। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले को लेकर जम्मू कश्मीर और शेष भारत में आक्रोश पैदा होना स्वाभाविक है।भारत ने आज सुबह आतंकी ढांचे को तबाह करने के अपने अधिकार का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने दुनिया में अपनी पहचान आतंकवादियों की सुरक्षित पनाहगाह के रूप में बना ली है। उन्होंने कहा कि आतंकी ढांचे को नष्ट करने के लिए पाकिस्तान की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। हमारे कदम सधे हुए थे और टकराव बढ़ाने वाले नहीं थे।
What is Operation Sindoor । Aaj ki Taaja Khabar । ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पहले भारत ने कब-कब की बड़ी कार्रवाई
पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे हैं।
LoC पर पाकिस्तान की गोलीबारी में एक सिख दुकानदार की मौत हुई है। इसके अलावा गुरुद्वारे की बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचा है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पुंछ जिले में बुधवार सुबह पाकिस्तान की ओर से की गई भारी गोलाबारी में एक दुकानदार की मौत हो गई और एक गुरुद्वारे की इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने गोलाबारी की तीव्रता को 1999 के कारगिल युद्ध से भी बदतर बताया।
अधिकारियों के अनुसार, स्थानीय दुकानदार अमरीक सिंह की सिंडीकेट चौक के पास अपनी दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो एक गोला फटने से उनकी तुरंत मौत हो गई। इस गोलाबारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। उनकी दुकान से थोड़ी ही दूरी पर स्थित एक नजदीकी गुरुद्वारा भी गोलाबारी में क्षतिग्रस्त हो गया और इसकी दीवार को काफी नुकसान पहुंचा। गुरुद्वारे के अंदर किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा- भगवान उन लोगों की रक्षा करें जो हमारी रक्षा करते हैं… हम सभी प्रार्थना कर रहे हैं कि हमारा देश हर खतरे से सुरक्षित रहे। हम प्रधानमंत्री के साथ खड़े हैं। हमने अपने लोगों की क्रूर हत्याओं का बदला लिया है। हम अपने देश की सफलता के लिए प्रार्थना करते हैं।
https://twitter.com/PTI_News/status/1920014398103642571
न्यूज एजेंसी PTI द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर ने कहा कि बहावलपुर में भारतीय मिसाइल हमले में उसके परिवार के 10 सदस्य और चार करीबी सहयोगी मारे गए। भारतीय मिसाइल हमलों में मारे गए लोगों में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख की बड़ी बहन और उसका पति, एक भतीजा और उसकी पत्नी शामिल हैं।
https://twitter.com/PTI_News/status/1920014709366964610
दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा – ‘एक चुटकी सिन्दूर की कीमत आज आतंकी और उनके आकाओं को समझ आ गई होगी, उनको ने कहा था जाओ मोदी को बता देना, आज मोदी ने बता दिया’…”
MoS MEA कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि हमारे निर्दोष नागरिकों की हत्या करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देने का समय आ गया है… किसी की हत्या करके महिलाओं से यह कहना कि ‘जाओ मोदी से कहना’, इससे बड़ी कायरता क्या हो सकती है कि ‘आज जवाब दे दिया गया है’।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री राजनाथ सिंह पीएम आवास से निकले
https://twitter.com/ANI/status/1920010464475460044
पाकिस्तान में अमेरिका के मिशन ने बुधवार को एक सुरक्षा अलर्ट जारी कर अमेरिकी नागरिकों को संघर्ष वाले क्षेत्र छोड़ने की सलाह दी है। अमेरिकी मिशन ने कहा कि वह पाकिस्तान में आतंकी ढांचे को निशाना बनाकर भारत द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद ‘घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहा है’।
‘सैन्य गतिविधि और बंद हवाई क्षेत्र’ शीर्षक वाली सुरक्षा चेतावनी में कहा गया है, ‘‘हमें भारत द्वारा पाकिस्तान में सैन्य हमलों की रिपोर्ट के बारे में पता है। यह एक उभरती हुई स्थिति है और हम घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘अमेरिकी नागरिकों को आतंकवाद और सशस्त्र संघर्ष की संभावना के कारण भारत-पाकिस्तान सीमा और नियंत्रण रेखा के आस-पास के क्षेत्रों के लिए ‘यात्रा नहीं करें’ के परामर्श और आम तौर पर पाकिस्तान के लिए अमेरिकी विदेश विभाग की ‘यात्रा पर पुनर्विचार करें’ सलाह की याद दिलाई जाती है।’’
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले और उसके बाद उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर गृह मंत्रालय के निर्देश पर बुधवार को देश के विभिन्न शहरों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के हाथरस में भी ‘मॉक ड्रिल’ का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी राहुल पांडेय और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा की देखरेख में यहां एक व्यापक नागरिक सुरक्षा ‘मॉक ड्रिल’ का आयोजन किया गया।
पहलगाम घुमने पहुंचे एक पर्यटक सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकर भावुक हो गए। उन्होंने कहा, “…मैं पहलगाम हमले में अपनी जान गंवाने वालों को सलाम करता हूं, लेकिन मुझे भारतीय सशस्त्र बलों पर पूरा भरोसा है। मैं जानता हूं कि उन्हें जो भी करना है, वे करेंगे – जो लोग देश चला रहे हैं, मुझे उन पर पूरा भरोसा है…”
https://twitter.com/ANI/status/1920002891408105770
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कोई भी युद्ध नहीं चाहता। हम चाहते हैं कि हालात सुधरें। अगर पहलगाम में आतंकी हमला नहीं होता तो ये दिन नहीं आता। ये हमारे बुने हुए हालात नहीं हैं। अब पाकिस्तान पर है कि वो इसे कितना उछालना चाहता है।
विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि भारत पाकिस्तान के किसी भी दुस्साहस से निपटने को तैयार है।
कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए नौ आतंकी शिविरों को तबाह कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आतंकी ठिकानों को प्रामाणिक खुफिया जानकारी और सीमापार आतंकवाद में आतंकियों के शामिल होने के आधार पर चुना गया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान में किसी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया।
MEA के विक्रम मिसरी ने कहा –
पहलगाम हमला बर्बर था
पहलगाम हमले का मकसद जम्मू कश्मीर के सामाजिक हालात में खलल डालना था जहां प्रगति और विकास हो रहा है
पहलगाम हमले का मकसद सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना भी था
पहलगाम हमले की जांच में पाकिस्तान के तार इससे जुड़े होने का खुलासा हुआ
हमारे खुफिया तंत्र ने पहलगाम हमले में शामिल और इसकी साजिश रचने वालों की पहचान की
पहलगाम हमले को लेकर जम्मू कश्मीर और शेष भारत में आक्रोश पैदा होना स्वाभाविक है
भारत ने आज सुबह आतंकी ढांचे को तबाह करने के अपने अधिकार का इस्तेमाल किया
पहलगाम हमले के जरिए, वहां घूमने आए लोगों के परिवार के सदस्यों को जानबूझकर आतंकित किया गया:
पहलगाम हमले को जिस तरह अंजाम दिया गया, उसका मकसद जम्मू कश्मीर में और देश के अन्य हिस्सों में सांप्रदायिक वैमनस्य को बढ़ावा देना था
पाकिस्तान ने दुनिया में अपनी पहचान आतंकवादियों की सुरक्षित पनाहगाह के रूप में बना ली है
MEA के विक्रम मिसरी ने कहा – आतंकवादी गतिविधियों पर नजर रखने वाली हमारी खुफिया एजेंसियों ने संकेत दिया है कि भारत पर और हमले हो सकते हैं, और उन्हें रोकना तथा उनसे निपटना आवश्यक समझा गया।
MEA के विक्रम मिसरी ने कहा – पहलगाम हमले की जिम्मेदारी रेजिस्टेंस फ्रंट नामक समूह ने ली है। यह समूह लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा है। इस हमले में पाकिस्तान का हाथ होने की पुष्टि हुई है। 25 अप्रैल को मीडिया रिलीज से टीआरएफ का संदर्भ हटाने के लिए पाकिस्तान के दबाव को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। पहलगाम आतंकी हमले ने पाकिस्तान के आतंकियों से संबंधों को उजागर कर दिया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से बात की। गृह मंत्री लगातार जम्मू-कश्मीर के एलजी और BSF के DG से संपर्क में हैं। उन्होंने DG BSF को सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए सभी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं
पाकिस्तान में की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में थोड़ी देर में रक्षा मंत्रालय जानकारी देगी। कर्नल सोफिया कुरैशी, विक्रम मिस्त्री और विंग कमांडर व्योमिका सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑपरेशन सिंदूर पर जानकारी देंगी।
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पहलगाम पर भारत का पैग़ाम – छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा भारत की आत्मा पर हमला करने वालो को कड़ी सज़ा मिलेगी। भारत आतंकवाद को उसकी जड़ से उखाड़ फेकने में सक्षम भी है और संकल्प बद्ध भी है। मिटा देंगे आतंकवाद का नासूर
ऑपरेशन सिंदूर के बाद होम मिनिस्टर अमित शाह की प्रतिक्रिया सामने आई है। अमित शाह ने X पर पोस्ट कर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम आतंकी हमले में विरोध में भारत का जवाब है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सेना पर गर्व है। अमित शाह ने यह भी कहा कि मोदी सरकार भारत और उसके लोगों पर किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
पाकिस्तान की तरफ से LoC पर लगातार फायरिंग की जा रही है। इस फायरिंग में सात लोगों की मौत हो गई है, जिनमें एक मेंढर से है जबकि छह पुंछ से है। 38 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
https://twitter.com/PTI_News/status/1919957714517561364
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा – इसका बेहतर जवाब दिया जाना चाहिए, यह न्यूनतम है। हमारे सुरक्षा बलों ने वही किया जो भारत सरकार ने उन्हें करने को कहा, लेकिन सवाल फिर से उठता है। क्या हर एक आतंकवादी मारा गया? क्या एक और पहलगाम नहीं होगा? प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि आतंकवादियों की बची हुई ज़मीन को फिर से खाली कर दिया जाएगा।
एअर इंडिया ने जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से दोपहर 12 बजे तक अपनी सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं। अमृतसर आ रही दो इंटरनेशनल फ्लाइट्स को दिल्ली डायवर्ट किया गया है।
राकांपा (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना की और कहा कि देश को उन पर गर्व है। उन्होंने पहलगाम हमले का ‘करारा जवाब’ देने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों को बधाई दी।
मरकज सुबान अल्लाह बहावलपुर
मरकज तैयबा मुरिदके
सरजल, तेहरा कलां
महमूना जोया, सियालकोट
मस्जिद अहलेद हदिथ, बरनाला
मस्जिद अब्बास, कोटली
मश्कर राहिल शाहिद- कोटली
सवाई नाला कैंप- मुजफ्फरबाद
सैयदना बिलाल कैंप, मुजफ्फरबाद
पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले लोकल कश्मीरी युवक आदिल शाह हुसैन शाह के पिता हैदर शाह ने कहा – हम खुश हैं कि मेरे बेटे समेत पहलगाम के 26 पीड़ितों की हत्या का बदला लिया गया है। मैं सरकार को धन्यवाद देता हूं। सुरक्षा बलों और सरकार ने बदला लिया…भविष्य में किसी को भी इस तरह अपनी जान नहीं गंवानी चाहिए…हमें पीएम मोदी पर भरोसा था…आज हमें न्याय मिला।”
ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने X पर पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सेना पर गर्व है, जय है।
https://twitter.com/RahulGandhi/status/1919946976671547755
पंजाब कांग्रेस पार्टी के नेता राज कुमार वेरका ने कहा – देश द्वारा उठाए गए कदम की पूरी दुनिया सराहना कर रही है…पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित कर देना चाहिए। आज कोई भी पाकिस्तान के साथ खड़ा नहीं है…पंजाब के लोग देश के लिए लड़ने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं
पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी ने कहा – मैं अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं। मेरे पूरे परिवार को उन पर भरोसा था और जिस तरह से उन्होंने जवाब दिया, उसने हमारे भरोसे को ज़िंदा रखा है। यही मेरे पति को सच्ची श्रद्धांजलि है। मेरे पति आज जहां भी होंगे, उन्हें शांति मिलेगी।