Feedback
नंबर 9
3 दिसंबर 2024 का मूलांक 3 और भाग्यांक 5 है. अंक 9 के लिए आज का दिन व्यक्तिगत गतिविधियों को संवारने व सुधारने में सहयोगी है. कामकाज में बेहतर प्रदर्शन बनाए रखेंगे.घर में सुविधा संसाधन बढ़ेंगे. व्यक्तिगत संबंध बल पाएंगे. निजी कार्य तेजी से पूरे करेंगे. पेशेवर मामलों में निरंतरता रहेगी. लाभ एवं विस्तार बनाए रखेंगे. करियर कारोबार में अपेक्षित प्रदर्शन रखेंगे. लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे. मित्रगण सहयोगी रहेंगे. मंगल के अंक 9 के व्यक्ति विश्वस्त होते हैं. वचन का पालन करते हैं. सामर्थ्य प्रदर्शन में आगे रहते हैं. आज इन्हें पेशेवर विषयों में तेजी बनाए रखना है. सूझबूझ साहस से आगे बढ़ेंगे.
मनी मुद्रा- उद्योग व्यापार पूर्ववत् बना रहेगा. लाभ सामान्य से अच्छा रहेगा. वाणिज्यिक विषयों में सहज परिणाम बनेंगे. वरिष्ठों का सहयोग पाएंगे. मेहनत से जगह बनाएंगे. चर्चा संवाद में प्रभावशाली रहेंगे. विविध प्रयासों में सफल होंगे. पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी. फोकस बनाए रखेंगे. सामंजस्यता और निरंतरता रखेंगे.
पर्सनल लाइफ- भावनात्मक पक्ष मजबूत बना रहेगा. मन प्रसन्न होगा. स्वजनों संग भ्रमण मनोरंजन पर जाएंगे. प्रियजन की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे. अपनों की भावनाओं पर ध्यान देंगे. मन के मामलों में सहज रहेंगे. सभी के साथ सुख सौख्य से रहेंगे. मित्रों का समर्थन पाएंगे.
हेल्थ ऐंड लिविंग- सामंजस्य बनाए रहेंगे. स्वास्थ्य संवार पर बना रहेगा. जीवनशैली आकर्षक रहेगी. निजता बढ़ेगी. अतिथिगण आ सकते हैं. मनोबल उूंचा होगा.
फेवरेट नंबर- 1 3 6 7 8 9
फेवरेट कलर- लाल
एलर्ट्स- कार्यगत परिस्थितियों पर नियंत्रण रखें. मतभेद दूर करें.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू