इस हफ्ते दिल्ली-एनसीआर में गिरेगा तापमान, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
दिसंबर की शुरुआत के साथ ही कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है. हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का उतना असर नहीं देखने को मिल रहा है. लेकिन, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों में यहां न्यूनतम तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान लगाया है. मौसम से जुड़ी खबरों के अन्य बड़ी खबरों पर गौर करें तो पराली जलाने की समस्या गंभीर होती जा रही है. इससे हवा में ‘जहर’ घुल रहा है. पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने के मामले बढ़ रहे हैं, जिससे किसानों के खिलाफ केस दर्ज किए जा रहे हैं. दूसरी ओर पंजाब में धान की धीमी खरीद और उठान में देरी से किसानों में नाराजगी है. ऐसी तमाम खेती-किसानी और मौसम से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें Live Updates…
दिसंबर महीने की शुरुआत के साथ ही कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है. हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का उतना असर नहीं देखने को मिल रहा है. लेकिन, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों में यहां न्यूनतम तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान लगाया है. आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं, 6 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच जाएगा.
Copyright©2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
Add KisanTak to Home Screen
होम
वीडियो
न्यूज़
स्कीम
मेन्यू
मेन्यू