भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती के लिए आवेदन कल यानी 31 अगस्त से स्टार्ट जायेंगे। भर्ती में शामिल होने के लिए लास्ट डेट 21 सितंबर निर्धारित है।
BBMB Hindi Translator Recruitment 2026
हिंदी ट्रांसलेटर पदों पर कल से आवेदन हो जायेंगे स्टार्ट।
21 सितंबर है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड (BBMB) की ओर से हिंदी अनुवादक (Hindi Translator) के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली है। नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल यानी 31 अगस्त से शुरू हो जाएगी। भर्ती के लिए पात्रता रखने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट bbmb.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 21 सितंबर 2026 निर्धारित है।
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीद ने अंग्रेजी में एमए और हिंदी में आनर्स या एमए हिंदी में और अंग्रेजी में आनर्स या विधि स्नातक और हिंदी आनर्स या एमए हिंदी में और आनर्स या एमए किसी भी विषय में और एमए हिंदी में या हिंदी में आनर्स या एमए हिन्दी में या बीए/बीएससी और हिंदी में आनर्स किया हो।
इसके साथ ही किसी भी सरकारी या अर्ध-सरकारी या किसी प्रतिष्ठित दैनिक समाचार-पत्रों में कम से कम 3 वर्ष का बतौर ट्रांसलेटर काम करने का अनुभव हो। प्रूफ रीडिंग का ज्ञान रखने वाले और साहित्यक कार्य के प्रति झुकाव रखने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
1 जुलाई 2026 को ध्यान में रखते हुए अभ्यथी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम उम्र 37 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित श्रेणी/ विभागीय कर्मचारियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट पर जाकर ही फॉर्म भरा जा सकता है। अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। फॉर्म भरने के साथ ही जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को फीस के रूप में 1000 रुपये जमा करना होगा वहीं एससी/ एसटी को 500 रुपये भुगतान करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।
BBMB Recruitment 2026 Notification
इस भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा। रिटेन टेस्ट 100 अंकों का होगा। पेपर हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जायेगा। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी। इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लेवल-6 के अनुसार 35400-112400 (7वें
सीपीसी के अनुसार) सैलरी प्रदान की जाएगी।
यह भी पढ़ें- District Court Recruitment 2026: जिला अदालत रेवाड़ी में स्टेनोग्राफर पदों पर नौकरी पाने का मौका, इस डेट तक भर सकते हैं फॉर्म