Aaj Ki Taza Khabar Live: फेंगल के कारण बारिश का कहर जारी, घर पर चट्टान गिरने से 5 बच्चों समेत 7 की मौत – Zee News Hindi

Aaj Ki Taza Khabar Live: 3 दिसंबर 2024 को होने वाली देश और दुनिया की तमाम अहम घटनाओं से जुड़ी खबरें सही समय पर मुख्तसर अंदाज में पढ़ने के लिए हमारे इस पेज के साथ बने रहें. 
Trending Photos
Aaj Ki Taza Khabar Live: आज की ताजा खबर 3 दिसंबर 2024: एक तरफ संसद में जहां शीतकालीन सत्र चल रहा है. हालांकि विपक्ष के हंगामे की वजह से कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ रही है. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मंगलवार को चंडीगढ़ जाएंगे, यहां वो तीन नए आपराधिक कानून ‘भारतीय न्याय संहिता’, ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता’ और ‘भारतीय साक्ष्य अधिनियम’ के सफल इम्पिलिमेंटेशन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. दूसरी तरफ महाराष्ट्र सरकार गठन को लेकर भी तैयारियां तेजी के साथ चल रही हैं. एनसीपी प्रमुख अजित पवार दिल्ली में हैं और आज गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात करेंगे.

 

चक्रवाती तूफान फेंगल की वजह से तमिलनाडु में बारिश का कहर जारी है. लगातार बारिश के बाद तिरुवन्नामलाई में एक विशाल चट्टान एक घर पर गिर गई, जिससे 5 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई. 4 शव बरामद किए गए हैं और उन्हें अस्पताल भेजा गया है. उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने शोक संतप्त परिवार के लिए 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की.
#WATCH | Tamil Nadu: 7 people, including 5 children, died in Tiruvannamalai when a huge rock fell on their house, following continuous rainfall because of #FengalCyclone. 4 bodies have been recovered and sent to the hospital.
Deputy Chief Minister Udhayanidhi Stalin announced… pic.twitter.com/7AS6gqPtai
— ANI (@ANI) December 3, 2024
वायू प्रदूषण ना सिर्फ दिल्ली एनसीआर में कहर लोगों को परेशान कर रहा है बल्कि अन्य राज्यों में भी स्थिति खराब है. हालांकि दिल्ली के मुकाबले अन्य राज्यों के हालात ठीक हैं. मंगलवार को उत्तर प्रदेश के आगरा में भी कोहरे की पतली परत छाई हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शहर में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में है. 
#WATCH | Agra, Uttar Pradesh | A thin layer of fog envelops the Taj Mahal. As per the Central Pollution Control Board, the air quality in the city is in the ‘Moderate’ category. pic.twitter.com/l47GoVzOzz
— ANI (@ANI) December 3, 2024
राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी है. मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक आनंद विहार में AQI 293 है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक यह ‘खराब’ श्रेणी में रखा गया है.
#WATCH | Delhi: The AQI at Anand Vihar stands at 293, categorised as ‘Poor’ as per the Central Pollution Control Board (CPCB). pic.twitter.com/YhUxRXHqYD
— ANI (@ANI) December 3, 2024
एनसीपी प्रमुख अजित पवार मंगलवार यानी आज एक बार फिर गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. एक हफ्ते में यह दूसरी बार है जब अजित पवार अमित शाह से मिलेंगे. बताया जा रहा है कि वो महाराष्ट्र सरकार मंत्रालयों के बंटवारे पर बात कर सकते हैं. 
यह भी पढ़ें: फडणवीस-शिंदे मुंबई में, तो अजित पवार अकेले दिल्ली क्यों आए हैं? 24 घंटे में होने वाला है CM का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिसंबर को चंडीगढ़ में तीन नए आपराधिक कानून ‘भारतीय न्याय संहिता’, ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता’ और ‘भारतीय साक्ष्य अधिनियम’ के सफल कार्यान्वयन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. देश में इन तीनों नए आपराधिक कानूनों को 1 जुलाई 2024 को लागू किया गया था. इनका मकसद देश की न्याय व्यवस्था को पहले से ज्यादा पारदर्शी, कुशल और समकालीन समाज की आवश्यकताओं के अनुकूल बनाना है. इन आपराधिक कानूनों की संकल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर की गई थी और इसका उद्देश्य औपनिवेशिक काल के कानूनों को हटाना था, जो आजादी के कई साल बाद भी जारी थे। ऐसा दंड की बजाय न्याय पर ध्यान केंद्रित करके न्यायिक प्रणाली को बदलने के लिए किया गया है.
 
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News