Aaj Ki Taza Khabar Live: महाराष्ट्र में दिल्ली से डमरू बजाया जा रहा है और ये लोग नाच रहे हैं: संजय राउत – Zee News Hindi

Aaj Ki Taza Khabar Live: 3 दिसंबर 2024 को होने वाली देश और दुनिया की तमाम अहम घटनाओं से जुड़ी खबरें सही समय पर मुख्तसर अंदाज में पढ़ने के लिए हमारे इस पेज के साथ बने रहें. 
Trending Photos
आज की ताजा खबर, 03 December 2024 Live: एक तरफ संसद में जहां शीतकालीन सत्र चल रहा है. हालांकि विपक्ष के हंगामे की वजह से कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ रही है. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मंगलवार को चंडीगढ़ जाएंगे, यहां वो तीन नए आपराधिक कानून ‘भारतीय न्याय संहिता’, ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता’ और ‘भारतीय साक्ष्य अधिनियम’ के सफल इम्पिलिमेंटेशन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. दूसरी तरफ महाराष्ट्र सरकार गठन को लेकर भी तैयारियां तेजी के साथ चल रही हैं. एनसीपी प्रमुख अजित पवार दिल्ली में हैं और आज गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात करेंगे.

 

संसद के शीतकालीन सत्र के 7वें दिन एक बार फिर हंगामा देखने को मिला. अदाणी और संभल मामले पर विपक्षी पार्टियां संसद में हंगामा कर रहे हैं. 
अडाणी मामले को लेकर विपक्ष मंगलवार को भी हमलावर रहा. कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के तमाम नेताओं संसद के बाहर प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने ‘मोदी अडाणी, भाई-भाई’ के नारे भी लगाए. 
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra and MPs of INDIA bloc protest over Adani matter, at the Parliament premises. pic.twitter.com/QrwPv1vnfi
— ANI (@ANI) December 3, 2024
इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष राधा रमन ने कहा,’हमें उम्मीद है कि चिन्मय कृष्ण दास को आज इंसाफ मिलेगा. हमने देखा है कि वह लंबे समय से जेल में हैं. हमें जानकारी मिली है कि उनके पिछले वकील रमन रॉय पर हमला किया गया था और वह आईसीयू में है. हम बांग्लादेश सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह चिन्मय कृष्ण दास के वकील को सुरक्षा प्रदान करे. हमें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि जेल में उसके साथ कैसा व्यवहार किया जा रहा है. हमें उम्मीद है कि वह आज अदालत में पहुंचने पर अपनी स्थिति के बारे में बताएगा. हम उसके स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. बांग्लादेश सरकार साफ करेगी कि उसे क्यों गिरफ्तार किया गया है. उन्हें तुरंत रिहा किया जाना चाहिए.
#WATCH | West Bengal: Vice President of ISKCON Kolkata, Radha Raman says, “We hope that Chinmoy Krishna Das will get justice today. We have seen that he is in jail for a long time. We have got information that his previous advocate has Raman Roy who was attacked is in the ICU and… pic.twitter.com/tj9xGSR1L3
— ANI (@ANI) December 3, 2024
महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर हो रही देरी पर शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने कहा,’एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हैं. कोई मुख्यमंत्री कैसे गायब हो सकता है? महाराष्ट्र में खेल चल रहा है. 10 दिन हो गए हैं. उनके (महायुति) पास प्रचंड बहुमत है लेकिन फिर भी वे अब तक मुख्यमंत्री का नाम घोषित नहीं कर पाए हैं. राजभवन में अब तक सरकार बनाने का कोई दावा नहीं किया गया है, यह सब दिल्ली का खेल है.’
#WATCH | Delhi: On the political developments in Maharashtra, Shiv Sena (UBT) leader Sanjay Raut says, “Eknath Shinde is the caretaker Chief Minister of Maharashtra. How can a Chief Minister disappear?… A game is going on in Maharashtra. It has been 10 days. They (Mahayuti)… pic.twitter.com/tjQeuwDq3q
— ANI (@ANI) December 3, 2024
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा,’जिस दिन से संसद सत्र शुरू हुआ है, समाजवादी पार्टी ने संभल की घटना का मुद्दा उठाने की कोशिश की है. सदन नहीं चला, लेकिन हमारी मांग अभी भी वही है. हम संभल की घटना पर अपनी बात सदन में रखना चाहते हैं. वहां के अधिकारी मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं, जैसे कि वे भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हों. संभल की घटना भाजपा की सोची-समझी रणनीति है ताकि लोगों को दूसरे मुद्दों से भटकाया जा सके. जो लोग हर जगह खुदाई करना चाहते हैं, एक दिन वे देश की सौहार्द और भाईचारे को खो देंगे.’
#WATCH | Delhi | Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav says, “Since the day when the parliamnet session began, Samajwadi Party has tried to raise the issue of the Sambhal incident. The House didn’t function, but our demand is still the same – we want to put our views on the… pic.twitter.com/AEM7LOyPGx
— ANI (@ANI) December 3, 2024
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा कल उन्हें सुनाई गई धार्मिक सजा के बाद गले में पट्टिका लटकाए अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे. सजा में स्वर्ण मंदिर में ‘सेवादार’ के रूप में काम करने और बर्तन तथा जूते साफ करने का निर्देश शामिल है. अकाल तख्त ने 2007 से 2017 तक पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और उसकी सरकार द्वारा की गई ‘गलतियों’ का हवाला देते हुए उनके लिए सजा जारी की.
#WATCH | Punjab: Shiromani Akali Dal President arrives at Golden Temple in Amritsar with a plaque around his neck following the religious punishment pronounced for him by Sri Akal Takht Sahib yesterday.
The punishment includes a directive to perform as a ‘sewadar’ and clean… pic.twitter.com/7ecPPdkM2l
— ANI (@ANI) December 3, 2024
संभल हिंसा को लेकर मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि हमारे लोग वहां परेशान हैं और हमें वहां जाने से रोका जा रहा है. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन संभल का सच छिपा रहा है, हम हर हाल में संभल जाकर रहेंगे. हालांकि प्रशासन की तरफ से 10 दिसंबर तक संभल के अंदर किसी भी बाहरी के जाने पर पाबंदी लगी हुई है. इस पाबंदी को लेकर तौकीर रजा ने कहा कि मुझे यह समझ नहीं आता कि इतनी लंबी पाबंदी क्यों लगाई गई है. उन्होंने यह भी कहा कि लॉ एंड ऑर्डर मैनेज करना जिनकी जिम्मेदारी है उन्हीं लोगों ने यह हालात बनाए हैं. 
संभल की शाही जामा मस्जिद को लेकर अभी-भी तनाव भरे हालात हैं और सिक्योरिटी के सख्त इंतेजाम किए हुए हैं. यहां पर 24 नवंबर को मस्जिद के सर्वेक्षण को लेकर हिंसा भड़की थी.
#WATCH | Uttar Pradesh | Security continues to be deployed near Shahi Jama Masjid in Sambhal where violence broke out on 24th November over the survey of the mosque pic.twitter.com/oDXBRYMDnK
— ANI (@ANI) December 3, 2024
संभल हिंसा को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में भी नारेबाजी शुरू हो गई और मार्च भी निकाला है. यह सब अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र कर रहे हैं. देखिए वीडियो
AMU में छात्रों ने निकाला मार्च.. संभल हिंसा को लेकर सौंपा ज्ञापन#AMU #StudentProtest #SambhalMosqueRow @Nidhijourno @_poojaLive pic.twitter.com/DJKyFegZiL
— Zee News (@ZeeNews) December 3, 2024
आप सांसद संजय सिंह और राघव ने दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध और जनप्रतिनिधियों को मिल रही धमकियों पर चर्चा के लिए कार्य स्थगन नोटिस दिया.
श्रीनगर के हरवान दाचीगाम इलाके में सिक्योरिटी फोर्सेज़ ने आतंकवादी मार गिराया है. मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले के हरवान के दाचीगाम इलाके में सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम के साथ रात भर चली मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया. एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने ज़ी न्यूज़ को बताया कि खुफिया इनपुट पर कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर सोमवार देर शाम दाचीगाम इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया.
तलाशी अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके परिणामस्वरूप आतंकवादियों और संयुक्त बलों के बीच गोलीबारी हुई. इलाके में अब तक एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया है. हालांकि, इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान जारी है.
इनपुट- सैयद खालिद हुसैन
#WATCH | J&K: Security heightened in Srinagar as a joint operation has been launched by Indian Army & J&K Police at Harwan. All roads going towards the encounter site have been sealed by police.
One terrorist killed in the encounter with security forces in the Dachigam forest. pic.twitter.com/T5YqPX0q3G
— ANI (@ANI) December 3, 2024
नोएडा में राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर प्रदर्शनकारी किसानों के धरने पर बैठे रहने के कारण पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है. वे विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.
#WATCH | Uttar Pradesh: Police personnel deployed at Rashtriya Dalit Prerna Sthal in Noida as protesting farmers continue their sit-in protest here. They are protesting over various demands. pic.twitter.com/kAQRhKbqRv
— ANI (@ANI) December 3, 2024
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने चक्रवात फेंगल कीव जह से तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए तत्काल आपातकालीन राहत निधि आवंटन के अनुरोध पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया.
Congress MP Manickam Tagore gives Adjournment Motion Notice in Lok Sabha, over request for immediate emergency relief fund allocation for Tamil Nadu and Puducherry due to #CycloneFengal pic.twitter.com/s333TKSvs5
— ANI (@ANI) December 3, 2024
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने तिरुवन्नामलाई जिले में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उनके परिवारों को 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की.
Tamil Nadu Chief Minister M.K. Stalin condolences and announced Rs 5 lakhs financial assistance to the families of those who died in the landslide due to heavy rainfall in Thiruvannamalai district. pic.twitter.com/Yk99BpMYc0
— ANI (@ANI) December 3, 2024
तिरुवन्नामलाई में भूस्खलन में मारे गए 7 लोगों के परिवार के रिश्तेदार सड़क पर बैठे और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिलाओं को बच्चों का रो-रोकर बुरा हो गया है. 
#WATCH | Tamil Nadu: Relatives of the family of 7 people, who died in landslide in Tiruvannamalai, sit on road and mourn their demise. pic.twitter.com/CNhCiomJzA
— ANI (@ANI) December 3, 2024
चक्रवाती तूफान फेंगल की वजह से तमिलनाडु में बारिश का कहर जारी है. लगातार बारिश के बाद तिरुवन्नामलाई में एक विशाल चट्टान एक घर पर गिर गई, जिससे 5 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई. 4 शव बरामद किए गए हैं और उन्हें अस्पताल भेजा गया है. उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने शोक संतप्त परिवार के लिए 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की.
#WATCH | Tamil Nadu: 7 people, including 5 children, died in Tiruvannamalai when a huge rock fell on their house, following continuous rainfall because of #FengalCyclone. 4 bodies have been recovered and sent to the hospital.
Deputy Chief Minister Udhayanidhi Stalin announced… pic.twitter.com/7AS6gqPtai
— ANI (@ANI) December 3, 2024
वायू प्रदूषण ना सिर्फ दिल्ली एनसीआर में कहर लोगों को परेशान कर रहा है बल्कि अन्य राज्यों में भी स्थिति खराब है. हालांकि दिल्ली के मुकाबले अन्य राज्यों के हालात ठीक हैं. मंगलवार को उत्तर प्रदेश के आगरा में भी कोहरे की पतली परत छाई हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शहर में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में है. 
#WATCH | Agra, Uttar Pradesh | A thin layer of fog envelops the Taj Mahal. As per the Central Pollution Control Board, the air quality in the city is in the ‘Moderate’ category. pic.twitter.com/l47GoVzOzz
— ANI (@ANI) December 3, 2024
राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी है. मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक आनंद विहार में AQI 293 है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक यह ‘खराब’ श्रेणी में रखा गया है.
#WATCH | Delhi: The AQI at Anand Vihar stands at 293, categorised as ‘Poor’ as per the Central Pollution Control Board (CPCB). pic.twitter.com/YhUxRXHqYD
— ANI (@ANI) December 3, 2024
एनसीपी प्रमुख अजित पवार मंगलवार यानी आज एक बार फिर गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. एक हफ्ते में यह दूसरी बार है जब अजित पवार अमित शाह से मिलेंगे. बताया जा रहा है कि वो महाराष्ट्र सरकार मंत्रालयों के बंटवारे पर बात कर सकते हैं. 
यह भी पढ़ें: फडणवीस-शिंदे मुंबई में, तो अजित पवार अकेले दिल्ली क्यों आए हैं? 24 घंटे में होने वाला है CM का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिसंबर को चंडीगढ़ में तीन नए आपराधिक कानून ‘भारतीय न्याय संहिता’, ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता’ और ‘भारतीय साक्ष्य अधिनियम’ के सफल कार्यान्वयन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. देश में इन तीनों नए आपराधिक कानूनों को 1 जुलाई 2024 को लागू किया गया था. इनका मकसद देश की न्याय व्यवस्था को पहले से ज्यादा पारदर्शी, कुशल और समकालीन समाज की आवश्यकताओं के अनुकूल बनाना है. इन आपराधिक कानूनों की संकल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर की गई थी और इसका उद्देश्य औपनिवेशिक काल के कानूनों को हटाना था, जो आजादी के कई साल बाद भी जारी थे। ऐसा दंड की बजाय न्याय पर ध्यान केंद्रित करके न्यायिक प्रणाली को बदलने के लिए किया गया है.
 
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News