—विज्ञापन—
India vs Afghanistan 2nd ODI Live Streaming: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार, 17 जून को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को 7 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. अब सबकी नजरें दूसरे वनडे पर टिकी हैं, जो टीमों के बीच बेहद अहम माना जा रहा है.
एक तरफ भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, तो वहीं अफगानिस्तान की टीम जीत दर्ज कर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है और क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. तो आइए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार, 17 जून को लखनऊ के भारतरत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा.
भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी 1 बजे टॉस होगा.
भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरे वनडे मैच को भारतीय फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैलन पर लाइव देख सकते हैं. यहां आप हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ लाइव मैच का आनंद उठा सकेंगे.
मोबाइल और लैपटॉप यूजर्स जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी.
भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरे वनडे मैच का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी किया जाएगा, जहां फ्री में लाइव मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, हर्षित राणा.
अफगानिस्तान: हसमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरवाइश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह ओमरजई, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदीकुल्लाह अटल,राशिद खान, नांगयाल खारोटई, एम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल समी, मोहम्मद सलीम साफी.

Picture-Perfect 🙌#TeamIndia wrap a comprehensive victory by 7️⃣ wickets in Dharamshala ✅
They lead the #INDvAFG ODI series by 1️⃣-0️⃣ 👌
Scorecard ▶️ https://t.co/lCuohEZYAl @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/RNy13a0PHX
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, हर्षित राणा.
अफगानिस्तान: हसमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरवाइश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह ओमरजई, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदीकुल्लाह अटल,राशिद खान, नांगयाल खारोटई, एम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल समी, मोहम्मद सलीम साफी.
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in