Shamli News: थाना भवन। जिलाधिकारी शामली के निर्देशों के अनुपालन में नगर पंचायत थाना भवन ने सोमवार को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया। अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा के नेतृत्व में नगर पंचायत की टीम ने मुख्य बाजारों और विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों का निरीक्षण कर प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानदारों एवं आम नागरिकों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय दुष्प्रभावों की जानकारी दी और कपड़े, जूट तथा अन्य पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करते पाए गए तीन दुकानदारों से एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया और उनकी पॉलीथिन जब्त की गयी।
ईओ जितेंद्र राणा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है। उन्होंने नगरवासियों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग पूरी तरह बंद करने और स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त थाना भवन के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।अभियान में वसीक अहमद, महफूज, कमल, श्रीकांत, पुष्पेंद्र सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। नगर पंचायत ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि शासन के निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित हो सके और नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाया जा सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play