Maharashtra CM News LIVE: क्या एकनाथ शिंदे को मनाने पहुंचे हैं देवेंद्र फडणवीस? CM पद को लेकर हलचल तेज – News18 हिंदी

Live
Maharashtra CM News LIVE: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 132 सीट जीती हैं, ऐसे में देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे देखा जा रहा है. भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के महायुति गठबंधन द्वारा 288 विधानसभा सीट में से 230 सीट जीतने के बावजूद, राज्य में सरकार का गठन होना बाकी है.
Maharashtra CM News LIVE: महाराष्ट्र में चुनावी नतीजे घोषित होने के 10 दिन बाद भी महायुति मुख्यमंत्री के लिए चेहरा तय नहीं कर पाई है. बीस नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ ‘महायुति’ की भारी जीत के बाद, महाराष्ट्र की नई सरकार पांच दिसंबर को शपथ लेगी, जिसमें भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे बताया जा रहा है. भाजपा विधायक दल बुधवार सुबह अपने नेता का चुनाव करने के लिए विधान भवन में बैठक करेगा.
हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि एकनाथ शिंदे इस फैसले से नाराज हैं. इस बीच देवेंद्र फडणवीस अचानक ही मंगलवार शाम को एक्टिंग सीएम एकनाथ शिंदे से मिलने उनके आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ पहुंच गए. कई दिनों सीएम पद को लेकर चल रही खींचतान के बाद दोनों शीर्ष नेताओं की यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है.
इससे पहले, एकनाथ शिंदे “नियमित जांच’’ के लिए शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचे थे. ज्युपिटर अस्पताल के दौरे के कुछ ही घंटों के भीतर शिंदे मालाबार हिल क्षेत्र में स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में वापस आ गए. अस्पताल से वर्षा के लिए रवाना होते समय उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “मैं जांच के लिए आया हूं. मेरा स्वास्थ्य ठीक है.”
शिंदे की पार्टी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति गठबंधन की घटक है. शिंदे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं और ठाणे के अपने निजी आवास पर रह रहे थे. शिंदे पिछले शुक्रवार को सतारा जिले में अपने गांव दारे गए थे जिसके बाद अटकलें लगाई जाने लगीं कि वह ‘महायुति’ की नई सरकार के गठन की कवायद से नाखुश हैं, लेकिन उनके सहयोगियों ने कहा कि शिंदे का स्वास्थ्य ठीक नहीं है.
एक्टिंग सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात के बाद देवेंद्र फडणवीस ‘वर्षा’ बंगले से निकल गए हैं. सूत्रों के मुताबिक एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम का पद लेने के लिए तैयार हो गए हैं. हालांकि स्पीकर और गृह मंत्री पद को लेकर अब भी गतिरोध जारी है.
शिवसेना (उद्धव ठाकरे) नेता संजय राउत ने स्पष्ट रूप से भाजपा नेतृत्व की ओर इशारा करते हुए मंगलवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ‘दिल्ली में बैठी महाशक्ति’ के समर्थन से भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को लेकर ‘नखरे’ और नाराजगी दिखा रहे हैं. नई दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने महाराष्ट्र में सरकार गठन में हो रही देरी को अराजकतापूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए 10 दिन से अधिक हो गए हैं, लेकिन किसी भी पार्टी या गठबंधन ने न तो सरकार बनाने का दावा पेश किया है और न ही अपने विधायकों की सूची दी है.
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही उठापटक के बीच देवेंद्र फडणवीस एक्टिंग सीएम एकनाथ शिंदे से मिलने उनके मुंबई स्थित घर ‘वर्षा’ पहुंचे हैं. यह पहली बार है, जब चुनावी नतीजों के बाद दोनों शीर्ष नेता मिल रहे हैं. सीएम पद को लेकर चल रही खींचतान के मद्देनजर यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है.
महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री को लेकर चल रहे सस्पेंस के बीच, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेता रामदास अठावले ने मंगलवार को दावा किया कि देवेंद्र फडणवीस ही राज्य में शीर्ष भूमिका निभाएंगे और एकनाथ शिंदे से डिप्टी सीएम का पद स्वीकार करने की अपील की. भाजपा ने 4 दिसंबर को अपने विधायक दल की बैठक बुलाई है. सूत्रों का दावा है कि देवेंद्र फडणवीस को पार्टी नेता चुना जाएगा, जो उनके लिए मुख्यमंत्री पद संभालने का मार्ग प्रशस्त करेगा.
विजय रूपाणी का इंडिगो की उड़ान से अहमदाबाद से उड़ान भरकर शाम 7:30 बजे मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचने का कार्यक्रम है. भाजपा ने अपने महाराष्ट्र विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक दल की बैठक 4 दिसंबर को होनी है.
अस्पताल से अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ लौटने एक एक्टिंग सीएम एकनाथ शिंदे लगातार बैठक में शामिल हो रहे हैं. पहले तो उन्होंने प्रशासनिक मसलों से जुड़े मुद्दों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की और फिर बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस के साथ भी वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े. चुनावी नतीजों के बाद यह पहली बार है कि दोनों शीर्ष नेता किसी बैठक में हिस्सा ले रहे हैं.
#WATCH | Maharashtra’s caretaker CM Eknath Shinde holds a meeting with concerned officials to take stock of the preparations for the event to be held at Chaityabhoomi on the death anniversary of Dr BR Ambedkar on 6th December. The meeting was held in hybrid mode and it was… pic.twitter.com/p5tTHy6qod
— ANI (@ANI) December 3, 2024

एकनाथ शिंदे खराब स्वास्थ्य के कारण वर्षा से प्रशासन की बैठकों में वर्चुअली शामिल हुए. कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे अपनी दिनचर्या में वापस आ गए हैं. वर्षा बंगले से प्रशासन की बैठकों में वर्चुअली भाग ले रहे हैं. इससे पहले उन्हें रूटीन चेकअप के लिए ज्युपिटर अस्पताल ले जाया गया था. अब वो अस्पताल से मुंबई स्थित अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ लौट आए हैं. शिंदे ने भी संवाददाताओं से कहा कि वह ठीक हैं, चिंता की कोई बात नहीं है.
अजित पवार गुट के बड़े नेता छगन भुजबल ने यह कहकर सनसनी मचा दी है कि महायुति में एकनाथ शिंदे कैंप की शिवसेना तीसरे नंबर की पार्टी है और वह दूसरे नंबर पर हैं और उसी के हिसाब से उन्हें पोर्टफोलियो मिलना चाहिए. छगन भुजबल ने कहा, “बीजेपी नंबर वन पार्टी है, शिंदे कैंप ने हमसे ज्यादा सीटों पर चुना लड़ा, पर स्ट्राइक रेट हमारा ज्यादा अच्छा है, इसलिए हम दूसरे नंबर पर हैं, और शिंदे कैंप तीसरे नंबर… हमें अच्छा पोर्टफोलियो मिलना चाहिए.”
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस अब भी बरकरार है. महायुति यह तय नहीं कर सकी है कि महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री किसे बनाया जाए. हालांकि सूत्रों का कहना है कि भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लगा दी है, लेकिन आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है. इस बीच, महाराष्ट्र सरकार के गठन को लेकर अजित पवार मंगलवार रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात कर सकते है.
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच एकनाथ शिंदे गपट के कई शिवसेना नेता देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि वे आगामी सरकार में शिंदे की भूमिका को लेकर अपनी राय रख सकते हैं. भाजपा पहले ही कह चुकी है कि 5 दिसंबर को आजाद मैदान शपथ-ग्रहण समारोह होगा.
कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी स्वास्थ्य स्थिति पर कहा, ‘सब ठीक है.’ उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “मैं बिल्कुल ठीक हूं.” उन्हें मेडिकल टेस्ट के लिए ठाणे के ज्यूपिटर अस्पताल ले जाया गया था.
महाराष्‍ट्र सीएम लाइव अपडेट: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों का शपथ ग्रहण 5 दिसंबर को होगा. सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि शपथ ग्रहण समारोह में लड़की बहिन योजना की लाभार्थी कम से कम 2,000 महिलाएं शामिल होंगी. इस कार्यक्रम में भाजपा शासित या सहयोगी दलों सहित 22 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे. इस समारोह में प्रधानमंत्री के अलावा गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे.
महाराष्‍ट्र सीएम लाइव अपडेट: सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आ रही हे कि महाराष्‍ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. उनका बीपी हाई हो गया है. आनन-फानन में उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया है. महाराष्‍ट्र में अगला सीएम कौन होगा, इसे लेकर पहले ही राजनीति काफी ज्‍यादा गरमाई हुई है.
महाराष्‍ट्र में सीएम पद और मंत्रीमंडल की लड़ाई के बीच बीजेपी के बड़े नेताओं ने मुंबई स्थिति बीजेपी दफ्तर में एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में महाराष्‍ट्र के ताजा हालातों पर चर्चा की जा रही है। माना जा रहा है कि कल यानी बुधवार को महाराष्‍ट्र में बीजेपी के विधायक दल की बैठक हो सकती है.
महाराष्‍ट्र में सीएम पद और मंत्रीमंडल की लड़ाई के बीच बीजेपी के बड़े नेताओं ने मुंबई स्थिति बीजेपी दफ्तर में एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में महाराष्‍ट्र के ताजा हालातों पर चर्चा की जा रही है। माना जा रहा है कि कल यानी बुधवार को महाराष्‍ट्र में बीजेपी के विधायक दल की बैठक हो सकती है.
महाराष्‍ट्र सीएम लाइव अपडेट: महाराष्‍ट्र की नई सरकार के गठन को लेकर आज महायुति की तीनों बड़ी पार्टियां बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के नेताओं में तीन बजे बैठक होने जा रही है। कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे के घर पर यह बैठक होगी। सूत्रों के अनुसार 5 दिसंबर को केवल सीएम और दो डिप्‍टी सीएम शपथ लेंगे.
महाराष्‍ट्र सीएम लाइव अपडेट: एनसीपी चीफ अजित पवार इस वक्‍त दिल्‍ली में हैं और बीजेपी के बड़े नेताओं से मिलने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि वो अबतक किसी भी नेता से मिल नहीं पाए हैं. सूत्रों के मुताबिक अमित शाह से मुलाकात पर अजीत पवार वेट एंड वाच की स्तिथि में हैं. अजित पवार की अब तक एनडीए के किसी बड़े नेता से कोई मीटिंग नहीं हुई. अजित पवार अपनी पार्टी के नेताओं लगातार बैठकें कर रहे हैं.
महाराष्‍ट्र सीएम लाइव अपडेट: महाराष्‍ट्र की नई सरकार के गठन को लेकर विवाद सुलझने की जगह उलझता नजर आ रहा है. अब सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि 5 दिसंबर को केवल तीन लोग ही शपथ लेंगे. सीएम के अलावा शिवसेना एकनाथ शिंदे की पार्टी और अजित पवार की पार्टी से एक-एक नेता डिप्‍टी सीएम पद की शपथ लेगा. मंत्रियों और मंत्रालयों को लेकर विवाद में अभी पड़ने से बचने का निर्णय लिया गया है.
महाराष्‍ट्र सीएम लाइव अपडेट: एकनाथ शिंदे भले ही महाराष्‍ट्र का अगला सीएम बनना चाहते हों लेकिन इसे लेकर बीजेपी इसे लेकर तैयार नहीं है. यह पहले ही साफ कर दिया गया है कि अगला सीएम बीजेपी से होगा. इसी बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तरफ से बड़ा बयान जारी किया गया है. उन्‍होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि राजनीति में हर व्‍यक्ति महत्‍वकांक्षी होता है. इसमें कुछ भी गलत नहीं है.
महाराष्‍ट्र सीएम लाइव अपडेट: महाराष्‍ट्र के पर्यवेक्षक विजय रुपाणी ने यह साफ कर दिया है कि अगला सीएम बीजेपी से ही होगा. हालांकि एकनाथ शिंदे की तरफ से अपनी स्थिति अबतक स्‍पष्‍ट नहीं की गई है. शिंदे गुट का डिप्‍टी सीएम कौन होगा, इसे लेकर अभी उनकी पार्टी की तरफ से कोई स्‍पष्‍टीकरण नहीं दिया गया है. एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत खुद के डिप्‍टी सीएम की रेस में होने की बात से इंकार कर चुके हैं.
Maharashtra CM News LIVE: महाराष्ट्र में चुनावी नतीजे घोषित होने के 10 दिन बाद भी महायुति मुख्यमंत्री के लिए चेहरा तय नहीं कर पाई है. बीस नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ ‘महायुति’ की भारी जीत के बाद, महाराष्ट्र की नई सरकार पांच दिसंबर को शपथ लेगी, जिसमें भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे बताया जा रहा है. भाजपा विधायक दल बुधवार सुबह अपने नेता का चुनाव करने के लिए विधान भवन में बैठक करेगा.
हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि एकनाथ शिंदे इस फैसले से नाराज हैं. इस बीच देवेंद्र फडणवीस अचानक ही मंगलवार शाम को एक्टिंग सीएम एकनाथ शिंदे से मिलने उनके आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ पहुंच गए. कई दिनों सीएम पद को लेकर चल रही खींचतान के बाद दोनों शीर्ष नेताओं की यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है.
इससे पहले, एकनाथ शिंदे “नियमित जांच’’ के लिए शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचे थे. ज्युपिटर अस्पताल के दौरे के कुछ ही घंटों के भीतर शिंदे मालाबार हिल क्षेत्र में स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में वापस आ गए. अस्पताल से वर्षा के लिए रवाना होते समय उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “मैं जांच के लिए आया हूं. मेरा स्वास्थ्य ठीक है.”
शिंदे की पार्टी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति गठबंधन की घटक है. शिंदे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं और ठाणे के अपने निजी आवास पर रह रहे थे. शिंदे पिछले शुक्रवार को सतारा जिले में अपने गांव दारे गए थे जिसके बाद अटकलें लगाई जाने लगीं कि वह ‘महायुति’ की नई सरकार के गठन की कवायद से नाखुश हैं, लेकिन उनके सहयोगियों ने कहा कि शिंदे का स्वास्थ्य ठीक नहीं है.

Bhopal Gas Tragedy: भोपाल गैस कांड की 40वीं बरसी… पीड़ितों को अभी भी न्याय की आस! जानें क्या हैं मांगें
राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में पुरस्कृत हुई चम्पारण की दो बेटियां, मखाने और शहद से तैयार किया शुगर फ्री लड्डू
किसानों के काम की खबर! गेहूं की बुवाई के लिए खरीद लें ये मशीन, सरकार भी देगी अनुदान
1 लाख में बन रही थी बात, फिर 3 गुना ज्यादा कीमत देकर खरीदी स्क्रिप्ट, 100 हफ्ते तक थिएटर्स से उतरी नहीं थी फिल्म
मिल गया अस्थमा का असली इलाज! इन जगलों में मिली दुर्लभ जड़ी-बूटियां, सिर्फ 4 महीने चलेगा इलाज
₹100 का ₹2600 करने वाला शेयर, अब कंपनी करने जा रही इसके टुकड़े, अभी इतनी है कीमत
Health Tips: कैंसर, डायबिटीज और आंखों की बीमारियों का काल है मशरूम, मोटापा भी हो जाता है गायब
सर्दी नहीं सताएगी, बस इन इत्र का करें प्रयोग, औषधि गुण से हैं भरपूर ,जानें कीमत और खासियत
विदेशी पक्षियों से गुलजार हुआ हस्तिनापुर सेंचुरी, यहां अठखेलिया कर रहे हैं परदेसी परिंदे, देखें Photos

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News