Uttar Pradesh News Live: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज स्टूडेंट्स को सौगात देने जा रहे हैं. वह बेसिक शिक्षा विभाग की कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे. इस मौके पर शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा. पढ़िए पल-पल का अपडेट..
Trending Photos
UP News 26 May 2025 Live Updates: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज स्टूडेंट्स को तोहफा देंगे. सीएम बेसिक शिक्षा विभाग की कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे. कार्यक्रम में सीएम 38 सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालयों और 67 अभ्युदय कंपोजिट विद्यालयों का शिलान्यास करेंगे. इससे अब बच्चों को बाल वाटिका से इंटर तक की पढ़ाई की सुविधा एक ही परिसर में मिलेगी. वहीं, आज संतकबीरनगर में तामेश्वरनाथ धाम मंदिर में दर्शन करेंगे. इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे. उधर, आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने सावधान रहने की अपील की है.
उत्तर प्रदेश संबंधित ताजा समाचार के लिए जी न्यूज से जुड़े रहें. यहां पढ़ें यूपी समाचार और उत्तराखंड न्यूज़ सबसे पहले ZEE UP-UK पर. उत्तर प्रदेश की हर ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट न्यूज हमारे पास, पाएं यूपी के नवीनतम समाचार और सबसे पहले खबर.
Uttar Pradesh News Live: प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना
यूपी में इन दिनों कहीं-कहीं बारिश और कहीं-कहीं तेज धूप से गर्मी पड़ रही है. लखनऊ समेत कई जिलों में गर्मी का सिलसिला जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में 31 मई तक बारिश होने की संभावना जताई है. अगले 5 दिनों के दौरान तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है.
Uttar Pradesh News Live: सीएम योगी का संतकबीरनगर दौरा
सीएम योगी आदित्यनाथ आज संतकबीरनगर जाएंगे. जहां तामेश्वरनाथ धाम मंदिर में दर्शन करेंगे. इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे.
Uttar Pradesh News Live: स्टूडेंट्स को सीएम योगी देंगे सौगात
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बेसिक शिक्षा विभाग की कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे. लोक भवन में सुबह 10.30 बजे से आयोजित कार्यक्रम में सीएम 38 सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालयों और 67 अभ्युदय कंपोजिट विद्यालयों का शिलान्यास करेंगे. इससे अब बच्चों को बाल वाटिका से इंटर तक की पढ़ाई की सुविधा एक ही परिसर में मिलेगी.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.