rajeduboard.rajasthan.gov.in, RBSE 10th Result 2025 LIVE Update: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 की तारीख का आज होगा ऐलान? ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट – News24 Hindi

—विज्ञापन—
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2025 LIVE Update: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 22 मई 2025 को कक्षा 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं, जिसमें सभी स्ट्रीम्स में लड़कियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अब बारी है कक्षा 10वीं के छात्रों की, जो अपने रिजल्ट के इंतजार में हैं। माना जा रहा है कि बोर्ड अगले एक-दो दिनों में कक्षा 10वीं का परिणाम भी जारी कर सकता है।
हालांकि, रिजल्ट जारी होने से पहले RBSE इसकी तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा करेगा। News24 इस पर लगातार नजर बनाए हुए है और जैसे ही कोई नई जानकारी सामने आती है, छात्रों को तुरंत सूचित किया जाएगा।
गौरतलब है कि कक्षा 12वीं का परिणाम शाम 5 बजे जारी किया गया था, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि 10वीं का रिजल्ट भी इसी समय के आस-पास घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स – rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in – पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करना होगा, जो उनके एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होता है। इसलिए सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड पहले से संभालकर रखें।
RBSE 10वीं रिजल्ट 2025 से जुड़ी हर ताजा जानकारी पाने के लिए हमारे साथ लगातार बने रहें।
Rajasthan Board 10th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 देखने के लिए छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

1. सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट – rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

2. इसके बाद “Class 10th Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।

3. इसके बाद आप यहां अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।

4. आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. आप भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News