भारत में पांव पसार रहा है कोरोना वायरस, कई राज्यों में मिले नए केस, जानें आपके – ABP News

Covid 19 new cases: कोरोना वायरस एक बार फिर से देश में दस्तक दे चुका है, जिस पर स्वास्थ्य मंत्रालय से लेकर राज्य सरकारों तक की नजर बनी हुई है. सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़े के अनुसार कोरोना से संक्रमित सक्रिय मामले 1009 पहुंच गए हैं. जिसमें से 752 मामलों की पुष्टि हाल ही में हुई है. बीते दो हफ्तों से यह आंकड़ा 257 बताया गया था, लेकिन सोमवार को आए ताजा आंकड़े में केसे बढ़ गए हैं. इसके साथ ही साथ 7 मौतों की पुष्टि भी स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से की गई है, जिसमे महाराष्ट्र में 4, केरल में 2 और कर्नाटक में 1 मौत की जानकारी है, हालांकि इन मौतों की ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है. 
किस राज्य में है कितने मामले 

कोविड-19 के ताजा मामलों की अगर बात करें तो इस वक्त सबसे ज्यादा जिस राज्य में कोरोना के मामले हैं वह है केरला. केरल में सबसे अधिक 430 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं, महाराष्ट्र सक्रिय मामले 209,  दिल्ली में 104, गुजरात में 83, तमिलनाडु में 69 , कर्नाटक में 47 मामले हैं.  उत्तर प्रदेश में 15, राजस्थान में 13, पश्चिम बंगाल में 12, पांडिचेरी में 9, हरियाणा में 9, आंध्र प्रदेश में 4, मध्य प्रदेश में 2,  छत्तीसगढ़ में 1, गोवा में 1, तेलंगाना में 1 सक्रिय मामला है. भारत में कुल मामले 1009 है. कुछ राज्यों जैसे अंडमान और निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर आदि में फिलहाल कोई सक्रिय मामला दर्ज नहीं है. 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बनाई हुई है हालात पर नजर
स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों से कुछ दिन पहले मिली जानकारी के मुताबिक हाल में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC), आपातकालीन चिकित्सा राहत (EMR) प्रभाग, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) और केंद्रीय सरकारी अस्पतालों के विशेषज्ञों की एक समीक्षा बैठक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (DGHS) की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी जिसमे इस पर चर्चा हुई. 
दिल्ली में बढ़े कोविड के मामले
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं. दिल्ली में अब कोरोना के सक्रिय मामले 104 हो गए है. हाल में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज सिंह ने एक वीडियो जारी कर के लोगो से पैनिक न करने की अपील की थी. उन्होंने कहा था की,  मुझे नहीं लगता की किसी को भी पैनिक होने की जरूरत है… हमारे सभी हॉस्पिटल्स हर स्थिति के लिए तैयार हैं. अस्पतालों में ऑक्सीजन से लेकर हर एक चीज की पूरी व्यवस्था है अगर कोई भी स्थिति आयी तो हम पूरी तरह से तैयार है. इसके साथ ही कोरोना को लेकर दिल्ली में एडवाइस भी जारी की गई है.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News