Prayagraj News: करेली की जाफरी कॉलोनी में वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। कॉलोनी में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 20 लाख रुपये की लागत से नालियों का निर्माण कराया जाएगा। जलकल विभाग भी भूमिगत ह्यूम पाइप बिछाने की भी योजना बनाई है। बारिश के मौसम में जाफरी कॉलोनी की गलियां जलमग्न हो जाती हैं। घरों में पानी घुस जाता है। कॉलोनीवासी लंबे समय से स्थायी जल निकासी व्यवस्था की मांग कर रहे थे। क्षेत्र के पार्षद मिथिलेश सिंह ने पिछले साल जल निकासी के लिए नालियां बनाने का प्रस्ताव दिया था।
35 लाख रुपये का प्रस्ताव भी पिछले वित्तीय वर्ष में बन गया, लेकिन राशि अब जारी की गई है। पहले चरण में 20 लाख रुपये जारी कर नगर आयुक्त साईं तेजा ने काम शुरू करने के लिए कहा है। पार्षद के मुताबिक, नई नालियों की मदद से बारिश का पानी कॉलोनी से 60 फीट रोड पर बहाया जाएगा। जलकल विभाग भी भूमिगत नाले का पानी निकालने के लिए ह्यूम पाइप डालेगा। नगर निगम और जलकल दोनों विभागों के संयुक्त प्रयास से कॉलोनी में जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान मिलने की उम्मीद है। दोनों काम इसी महीने पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया है।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play