आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज Aaj Ki Taaja Khabar, 26 मई 2025 LIVE: ‘पहले गुजरात के लोगों ने मुझे आशीर्वाद दिया फिर करोड़ों भारतीयों ने’, दाहोद में बोले PM मोदी – Jansatta

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचें। इस दौरान वह 77,400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। पीएम ने दाहोद में लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र राष्ट्र को समर्पितकिया और इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद वह करीब 24,000 करोड़ रुपये की लागत की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। सोमवार शाम को पीएम मोदी भुज में 53,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री अगले दिन गांधीनगर भी जाएंगे और 27 मई को गुजरात शहरी विकास की 20वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लेंगे और शहरी विकास वर्ष 2025 का शुभारंभ करेंगे।
Weather Forecast LIVE Updates
NSA अजित डोभाल आज रूस की यात्रा पर जाएंगे। वह सुरक्षा मुद्दों पर एनएसए की 13वीं अंतरराष्ट्रीय बैठक में भाग लेने के लिए मॉस्को जाएंगे। यह सम्मेलन 27 से 29 मई तक आयोजित किया जाएगा। शिखर सम्मेलन के दौरान अजीत डोभाल अपने विभिन्न समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। वहीं, दूसरी ओर देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 1000 के पार हो गई है। मुंबई और केरल में कोविड के सबसे एक्टिव केस मौजूद हैं। अब तक कोरोना का JN.1 वेरिएंट मिल रहा था लेकिन शनिवार से कोरोना के दूसरे वेरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 के मरीज मिल रहे हैं।

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: देश-विदेश की अन्य खबरों के अपडेट्स पढ़ने के लिए जुड़े रहें जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
मुंबई में भारी बारिश को लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, “बीएमसी, सेना और नौसेना समेत सभी एजेंसियां ​​समन्वय में काम करने के लिए अलर्ट पर हैं। सीएम और आपदा प्रबंधन मंत्री स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। यह सुनिश्चित करना सरकार का कर्तव्य है कि सब कुछ सुचारू रूप से चले।”
बारिश के कारण भूमिगत स्टेशन जलमग्न होने से मुंबई मेट्रो लाइन 3 पर आचार्य अत्रे चौक और वर्ली के बीच परिचालन स्थगित। भारी बारिश के कारण मध्य रेलवे के मस्जिद, बायकुला, दादर, माटुंगा और बदलापुर रेलवे स्टेशन पर पटरियां जलमग्न हो गईं, जिससे सुबह के व्यस्त समय में विभिन्न ट्रेन की आवाजाही धीमी हो गई। किंग्स सर्किल, मंत्रालय, दादर टीटी ईस्ट, परेल टीटी, कालाचौकी, चिंचपोकली और दादर स्टेशन सहित निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ।
जून 2025 में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी कहते हैं, “क्या होगा? सरकार की तरफ से फिर नौटंकी होगी। कांग्रेस पार्टी ने माना था कि आपातकाल एक गलती थी। पुराने मुद्दे उठाने का क्या मतलब है? आज देश में अघोषित आपातकाल है।”
महाराष्ट्र के जल संसाधन और आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन ने कहा, “मुंबई में आज बहुत बारिश हुई है। शहर में यातायात काफी हद तक सामान्य है। हिंदमाता इलाके में जलभराव है। बीएमसी की टीम इलाके में काम कर रही है। लोगों को सतर्क रहना चाहिए क्योंकि आज दोपहर 2 से 4 बजे के बीच भारी बारिश की उम्मीद है। मुंबई में एनडीआरएफ की एक टीम मौजूद है। हाल ही में सीएम ने आपदा प्रबंधन विभाग और अन्य एजेंसियों के साथ बैठक की थी। आज मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।”
पीएम ने कहा कि देश की तरक्की के लिए जो कुछ भी चाहिए, वो हम भारत में ही बनाएं, ये आज के समय की मांग है। भारत आज तेज गति से मैन्युफैक्चरिंग की दुनिया में आगे बढ़ रहा है। देश की जरूरत के सामान का निर्माण हो या फिर दुनिया के अलग-अलग देशों में हमारे देश की बनी हुई चीजों का एक्सपोर्ट लगातार बढ़ रहा है। पीएम मोदी बोले, “आज देश निराशा के अंधकार से निकलकर विश्वास के उजाले में तिरंगा फहरा रहा है। आज हम 140 करोड़ भारतीय मिलकर अपने देश को विकसित भारत बनाने के लिए जी-जान से जुटे हैं।”
दाहोद में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज 26 मई है। 2014 में इसी तारीख को मैंने पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी… सबसे पहले गुजरात के लोगों ने मुझे आशीर्वाद दिया, फिर करोड़ों भारतीयों ने मुझे आशीर्वाद दिया…”
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं चाहती हूं कि जलभराव बिंदुओं की निगरानी के लिए तैनात अधिकारी अपना काम ठीक से करें, नहीं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि पिछले महीने अधिकारियों को हर जलभराव बिंदु के लिए जिम्मेदार बनाया गया था और हाल ही में हुई बारिश में मिंटो ब्रिज अंडरपास के जलमग्न होने पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 139 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के नवनिर्मित भवनों/अतिरिक्त छात्रावासों का उद्घाटन किया। उन्होंने 43 मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट स्कूलों और 66 मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट स्कूलों का शिलान्यास भी किया।
गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दाहोद में भारतीय रेलवे के लोकोमोटिव निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने संयंत्र से निर्मित पहले इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव को भी हरी झंडी दिखाई। यह संयंत्र घरेलू उद्देश्यों और निर्यात के लिए 9000 एचपी के इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव का उत्पादन करेगा। ये लोकोमोटिव भारतीय रेलवे की माल ढुलाई क्षमता को बढ़ाने में मदद करेंगे
वडोदरा में पीएम मोदी के रोड शो पर कर्नल सोफिया कुरैशी की जुड़वां बहन शायना सुनसारा ने कहा, “पीएम मोदी से मिलकर हमें अच्छा लगा। पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत कुछ किया है। मैं खुद एक फ़ीमेल हूं तो ये फ़ील कर सकती हूँ कि मोदी जी ने नारी को कितना ऊपर उठा दिया है।”
वडोदरा में पीएम मोदी के रोड शो पर कर्नल सोफिया कुरैशी की जुड़वां बहन शायना सुनसारा ने कहा, “पीएम मोदी से मिलकर हमें अच्छा लगा. पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत कुछ किया है. सोफिया मेरी जुड़वां बहन है. जब आपकी बहन देश के लिए कुछ करती है, तो यह न केवल मुझे बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करती है. वह अब सिर्फ मेरी बहन नहीं बल्कि देश की बहन भी है.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में रोड शो किया, जिस दौरान लोगों ने फूलों की वर्षा की। PM मोदी आज और कल गुजरात में रहेंगे। वह राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
मुंबई और केरल में कोविड के सबसे एक्टिव केस मौजूद हैं। फिलहाल, आंकड़ों के अनुसार, देश में 300 से अधिक केस की पुष्टि हो चुकी है। अब तक कोरोना का JN.1 वेरिएंट मिल रहा था लेकिन शनिवार से कोरोना के दूसरे वेरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 के मरीज मिल रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा, “अगर भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है तो फिर मनरेगा क्यों बंद है? तेंदू पत्ता क्यों नहीं खरीदा जा रहा है? रेलवे में भर्तियां क्यों नहीं हो रही हैं? निजीकरण क्यों हो रहा है? जापान बहुत छोटा देश है। भारत की तुलना चीन से की जानी चाहिए। सवाल यह है कि चीन भारत से कितने गुना बड़ा है, यहां के लोगों की आर्थिक स्थिति क्या है? अगर हम चीन, अमेरिका और भारत की प्रति व्यक्ति आय देखें तो उनमें बहुत बड़ा अंतर है।”
गुयाना के प्रधानमंत्री ब्रिगेडियर मार्क एंथनी फिलिप्स (सेवानिवृत्त) से मुलाकात के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, “गुयाना के साथ, यह हमेशा हमारी यात्रा के मुख्य उद्देश्य से आगे बढ़ जाता है क्योंकि हमारे देशों के बीच सहयोग की बहुत बड़ी गुंजाइश है। प्रधानमंत्री की पत्नी हमारे तकनीकी सहयोग कार्यक्रम के तहत अहमदाबाद आई थीं, जिसके तहत गुयाना से हर साल लगभग 100 अधिकारी आते हैं और इन अधिकारियों को परियोजना के आधार पर 3-6 महीने के लिए भारत में प्रशिक्षित किया जाता है। वह उद्यमशीलता और एनजीओ प्रबंधन का अध्ययन करने के लिए आई थीं।”
महाराष्ट्र और मुंबई के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। लखनऊ केंद्र ने सोमवार को भी पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम संबंधी येलो अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, सोमवार को यूपी के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल बर्बिस के एल्बियन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में गुयाना के 59वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुआ।
गुजरात के वडोदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज और कल गुजरात में रहेंगे। वे गुजरात में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, रविवार को फिर बारिश का अनुमान लगाया गया है। तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने दोहा में मध्य पूर्व वैश्विक मामलों की परिषद के प्रमुख तारिक यूसुफ और परिषद के सदस्यों से मुलाकात की।
वीणा सीकरी ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि मोहम्मद यूनुस के इस्तीफे का सवाल पूरी तरह से एक नाटक था। उनका इस्तीफा देने का कोई इरादा नहीं था
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय कुमार निषाद ने कहा, “PDA के लोग कभी थे, जब मुलायम सिंह थे तब…सपा, बसपा और कांग्रेस से पीड़ित, दुखी और अपमानित जितने भी लोग हैं वे सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं।
भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने अंतर्राष्ट्रीय सामरिक अध्ययन संस्थान (IISS) के अधिकारियों के साथ बातचीत की।
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज में गैस लीक की खबर है। इस गैस लीक की वजह से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मरीजों को वॉर्ड से बाहर निकाला गया।
एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने एक्स पर लिखा, “राजनीति अपनी जगह और परिवार अपनी जगह होना चाहिए आप तेज प्रताप जी को अपनी राजनैतिक धरोहर भले न सौंपे, लेकिन आप उन्हें परिवार से कैसे अलग कर सकते हैं।
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, “पहलगाम के बाद पूरा देश एक व्यक्ति बनकर खड़ा हुआ है। हमने अपना संकल्प साफ बता दिया है… सहनशीलता की भी एक हद होती है
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, “हमने आतंकवादी शिविरों को छोड़कर पाकिस्तान के किसी भी क्षेत्र पर हमला नहीं किया, और हमने उन पर सटीक हमला किया। अगर उन्होंने हम पर हमला नहीं किया होता, तो हम वहीं रुक जाते, लेकिन उन्होंने हम पर हमला किया, और जब उन्होंने हम पर हमला किया, तब हमने क्या किया? हमने उन एयरबेस को निष्क्रिय कर दिया, जिनका उपयोग वे हम पर हमला करने के लिए कर रहे थे
JDU नेता नीरज कुमार ने कहा, “यह लालू प्रसाद यादव के परिवार का मामला है। जब बिहार के चर्चित राजनेता दरोगा प्रसाद राय की पोती को घर से निकाला गया था तब क्या आपका(लालू यादव) संस्कार नहीं जागा था और आज आपका ज़मीर जाग गया है?
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, “लालू यादव अपने किस बेटे को पार्टी से निकाल रहे हैं या पार्टी में रख रहे हैं, इससे पार्टी को कोई लेना-देना नहीं है… लालू यादव आज भी यही चाहते हैं कि तेजस्वी यादव ही बिहार के नेता बने।
छोटे भाई तेजस्वी यादव का रिएक्शन आया है। उन्होंने कहा है कि हमे यह सब अच्छा नहीं लगता है, बर्दाश्त भी नहीं कर सकते हैं। बात अगर मेरे बड़े भाई की है तो वे एक एडल्ड हैं, उनका अधिकार है वे क्या निर्णय लेते हैं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News