MP में पंचायतों में उपचुनाव से जुड़ी बड़ी खबर, 1 महीने में होगा यह काम, तैयारियां पूरी – Zee News

MP Panchayats By-Elections: मध्य प्रदेश की पंचायतों में उपचुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, बताया जा रहा है कि प्रदेश की कई पंचायतों में उपचुनावों की स्थिति बन रही है. 
Trending Photos
MP Panchayat Upchunav: मध्य प्रदेश में पंचायत राज संस्थाओं में उपचुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं, जिन पंचायतों में उपचुनाव होना है, वहां हलचल जारी है, ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है. जिसमें इलेक्शन कमीशन की तरफ से कहा गया है कि 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएं, यानि 1 जनवरी 2025 से जो लोग 18 साल के होंगे उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा, जहां रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ग्राम पंचायतों में मतदाता सूची का आखिरी प्रकाशन करेंगे. ताकि उपचुनाव की स्थिति पर काम किया जा सके. 

एमपी निर्वाचन आयोग देगा प्रशिक्षण 

बताया जा रहा है कि निर्वाचन आयोग की तरफ से जो कार्यक्रम जारी किया गया है, उसके मुताबिक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी इस काम के लिए प्रशिक्षण देने का काम करेंगे साथ ही इसका सत्यापन भी किया जाएगा. इसके बाद मतदाता सूची को तैयार करने का काम शुरू होगा, इसके लिए जो भी कर्मचारी तैनात किए जाएंगे, उन्हें तय समय में यह काम पूरा करना होगा, ताकि उपचुनाव का कार्यक्रम समय से जारी किया जा सके. 

ये भी पढे़ंः MP में फ्री लैपटॉप योजना के लिए कैसे करें आवेदन, किन छात्रों को मिलेगा लाभ, पढ़िए
ऐसे अपडेट होगी मतदाता सूची 
मतदाता सूची अपडेट के लिए 30 मई को शिफ्टिंग के साथ-साथ जांच और संशोधन के लिए  चेकलिस्ट रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को सौंपी जाएगी. फिर 5 जून को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन होगा, इस संबंध में मतदाताओं और जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी जाएगी, फिर 5 और 6 जून को स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित होगी, जिसमें दावे-आपत्तियां 5 से 11 जून तक ली जाएगी, फिर 17 जून तक दावे और आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा. इसके बाद 20 जून को चेकलिस्ट तैयार होगी और 21 जून को वेण्डर भी उपलब्ध करा दिया जाएगा, जिसके बाद 23 जून को फोटो युक्त मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी, जिसे 23 जून को ही निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया जाएगा. 
बता दें कि मध्य प्रदेश के कई जिलों में पंचायतों में उपचुनाव की स्थिति बन रही है, ऐसे में निर्वाचन आयोग ने पंचायत उपचुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसलिए वोटर लिस्ट को अपडेट करने की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग की तरफ से शुरू हो गई है. (सोर्स दैनिक भास्कर) 
ये भी पढ़ेंः मध्य प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में मीडिया पर रोक, फर्जी स्टॉफ का छुपाया जा रहा सच?
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश  की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड! 
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News