admin
News Admin
नागपुर: मेट्रो और नागपुर महानगर पालिका की बस सेवा के लिए बनाये गए एप को एकीकृत किया जाने वाला है. ये काम लगभग पूरा हो चुका है. महा मेट्रो के निदेशक (स्ट्रेटजिक प्लानिंग एंड ऑपरेशन) अनिल कोकाटे ने बताया कि यात्रियों को फर्स्ट माइल-लास्ट माइल कनेक्टिविटी के देने के लिए दोनों एप को आपस में जोड़ा जा रहा है. ये सेवा जल्द ही यात्रियों को मिलने लगेगी.
नागपुर शहर में चलने वाली मेट्रो में मौजूदा समय में 50% से अधिक टिकट की बिक्री ऑनलाइन हो रही है. जबकि दूसरी तरफ नागपुर महानगर पालिका की आपली बस के ऑपरेशन की जिम्मेदारी संभालने वाली कंपनी चलो एप के माध्यम से 30% से अधिक बस यात्री ऑनलाइन टिकट खरीद रहे है. ये स्थिति बताती है कि नागपुर शहरवासी डिजिटल पेमेंट के लिए कितने जागरूक है. इसी के बीच मेट्रो और शहर बस सेवा के एप को आपस में एकीकृत किये जाने का निर्णय दोनों एजेंसियों ने लिया है.
महा मेट्रो के मुताबिक ऐसा हो जाने से जहां मेट्रो और बस दोनों में सफर करने वाले यात्रियों को फ़स्ट माइल-लास्ट माइल कनेक्टिविटी हासिल होगी तो वही दूसरी ओर डिजिटल पेमेंट में भी बढ़ोतरी होगी. मेट्रो के मुताबिक फ़िलहाल उसके 50 % से अधिक टिकट ऑनलाइन बिक रहे है इस वर्ष इसे 65% तक ले जाने का लक्ष्य है. इसी के चलते इस तरह के प्रयोग किये जा रहे है.
Copyright © All rights reserved