Jalaun News: किशोर ने कमरे के अंदर रस्सी के सहारे लटककर दी जान, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस | News Track… – Newstrack

किशोर ने कमरे के अंदर रस्सी के सहारे लटककर दी जान, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस (Photo- Social Media)

Jalaun News: उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन में उस समय अफरा तफरी मच गई जब किशोर ने दोपहर में बाहर से जाकर कमरे में रस्सी के सहारे लटक कर अपनी जान दे दी। जब मां उसके कमरे में उसे बुलाने पहुंची तो उसने शव को लटकते हुए देखा और चीख पुकार मच गई।
आसपास की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को नीचे उतर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर ने फांसी किन कारणों से लगे अभी इसकी जानकारी नहीं हो पा रही है। किशोर कक्षा 9 का छात्र था वहीं परिजन भी फांसी लगाने की वजह नहीं बता पा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खर्रा में उसे समय हड़कंप मच गया जब निसांत 14 पुत्र गोविंद सिंह ने घर के बाहर बैठकर सुबह पहले तो मोबाइल चलाया उसके बाद दोपहर में घर के अंदर जाकर कमरे में उसने रस्सी के सहारे फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जब उसकी मां उसे बुलाने कमरे में पहुंची तो उसने देखा कि रस्सी के सहारे उसका पुत्र लटक रहा है।
चीख पुकार मच गई, आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी पुलिस ने परिजनों से जांच पड़ताल में जुटी है कि किशोर ने युवा किन वजहों से लगाई है। वही घर वाले भी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है।
This Quiz helps us to increase our knowledge

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News