महिंद्रा मार्केट में अपनी पकड़ को और मजबूत करने की तैयारी में हैं। इसके लिए कंपनी बाजार में कई नई SUVs लॉन्च करने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा अगले कुछ महीनों में 2026 Scorpio N Facelift और नई BE.07 इलेक्ट्रिक SUV की मार्केट में एंट्री करा सकती है। खास बात है कि इनमें से Scorpio N Facelift अगले महीने डेब्यू कर सकती है। वहीं, BE.07 की सेल 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है।
हाल ही में 2026 स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया। सामने आए स्पाइ फोटोज से पता चलता है कि एसयूवी में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे। जबकि, इसका साइड प्रोफाइल मौजूदा मॉडल जैसा ही रहेगा। पीछे की तरफ भी हल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें नया डिजाइन वाला रियर बंपर और अपडेटेड LED टेललाइट्स मिलने की उम्मीद है। यह मिड-लाइफ फेसलिफ्ट होगा और इसीलिए एक्सटीरियर में बहुत बड़े बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे।
₹ 25 – 30 लाख
₹ 22 – 27 लाख
₹ 12 – 16 लाख
₹ 8.25 – 10 लाख
₹ 12 लाख से शुरू
नई स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट के फ्रंट डिजाइन में भी कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें नए LED हेडलैंप, रिडिजाइन फ्रंट बंपर और अपडेटेड फ्रंट ग्रिल मिलने की उम्मीद है। इंटीरियर की बात करें, तो एसयूवी पहले से ज्यादा प्रीमियम और फीचर-लोडेड हो सकती है। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, TFT डिस्प्ले वाला फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट और रियर सीट्स के लिए वेंटिलेशन और नया स्टीयरिंग व्हील मिलने की संभावना है।
स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट मेकैनिकल बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसमें मौजूदा मॉडल वाला 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन ही मिलेगा। दोनों इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन जारी रहेगा।
इसके अलावा टॉप वेरिएंट में 4×4 ड्राइव सिस्टम भी पहले की तरह ऑफर किया जाएगा। ADAS सेफ्टी फीचर्स भी Level-2 के साथ मिलेगा। हालांकि, नए फीचर्स के चलते 2026 स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट की कीमत मौजूदा मॉडल से अधिक हो सकती है।
स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट के अलावा महिंद्रा अपनी नई BE.07 इलेक्ट्रिक SUV पर भी तेजी से काम कर रही है। यह कंपनी की चौथी बॉर्न-इलेक्ट्रिक SUV होगी। इससे पहले Mahindra BE 6, XEV 9E और XEV 9S को लॉन्च कर चुकी है।
हाल ही में BE.07 को टेस्टिंग के दौरान देखा गया, जिससे इसके डिजाइन के बारे में काफी कुछ पता चल गया है। एसयूवी में दमदार फ्रंट डिजाइन, रिट्रैक्टेबल डोर हैंडल, कूपे-स्टाइल स्लोपिंग रूफलाइन और पिलरलेस डोर डिजाइन देखने को मिल सकता है। वहीं, इसका केबिन फ्यूचरिस्टिक टेक्नोलॉजी से लैस होगा और इसमें कई एडवांस फीचर्स दिए जाने की उम्मीद है।
नई Mahindra BE.07 कंपनी के INGLO ऑल-इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। यह अगस्त 2022 में दिखाए गए BE.07 कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार BE.07 को 59 kWh और 79 kWh बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया जा सकता है। बड़ी बैटरी वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज पर ड्राइविंग रेंज करीब 600 किलोमीटर तक हो सकती है। कंपनी इसे 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Mahindra BE 07 शीघ्र लॉन्च होगी मात्र ₹32,688/महीना से शुरू
आपके क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play