IND A vs SL A Cricket Score: दूसरे टेस्ट में इंडिया ए ने श्रीलंका ए को 10 विकेट से हराया, 1-0 से जीती सीरीज – Live Hindustan

IND A vs SL A Live Cricket Score: इंडिया ए वर्सेस श्रीलंका ए दो अनौपचारिक टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला गाले में गया। भारत ए बनाम श्रीलंका ए लाइव स्कोर नीचे देखें। मैच के चौथे और आखिरी दिन भारत ने जीत हासिल की। 543 रनों पर अपनी पहली पारी घोषित कर टीम इंडिया ने मेजबानों पर 177 रनों की लीड हासिल कर ली थी। सारांश जैन 70 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की दूसरी पारी में शुरुआत बेहद खराब रही। पूरी टीम दूसरी पारी में 209 पर सिमट गई और भारत को सिर्फ 33 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे टीम इंडिया ने आसानी से बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया। इस तरह भारत ने इस मुकाबले को 10 विकेट से जीत कर दो मैचों की इस सीरीज को 1-0 से जीत लिया है। पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था।
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने श्रीलंका पर 175 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। सारांश जैन शतक की तरफ कदम बढ़ा रहे थे। तीसरे दिन के अंत तक भारत का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 541 रन था। इस स्कोर तक पहुंचाने में साई सुदर्शन का अहम रोल रहा। उन्होंने बैक टू बैक दूसरे टेस्ट में शतक जड़ते हुए 168 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं देवदत्त पडिक्कल का मात्र 6 रनों से दिल टूटा। वह 94 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए इनके अलावा कप्तान ध्रुव जुरेल ने भी शतक जड़ते हुए 53 रनों की पारी खेली। आज मैच का चौथा और आखिरी दिन था जिसमें नतीजा निकला और भारत को जीत हासिल हुई।
इंडिया ए वर्सेस श्रीलंका ए लाइव मैच का प्रसारण भारत में नहीं हो रहा है। ऐसे में लाइव स्कोर के लिए हमारे साथ बने रहें।
India A vs Sri Lanka A Live Cricket Score in Hindi Today 5th July
SLA 366, 209 भारत के सामने रखा 33 रनों का लक्ष्य
INDA 543/9d, 36/0
भारत ने मैच को 10 विकेट से जीत लिया।
बात श्रीलंकाई पारी की की करें तो, भारत ए ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। श्रीलंका ए ने अपनी पहली पारी में 366 रन बोर्ड पर लगाए। कप्तान सहन अराचिगे ने शानदार शतक जड़ते हुए 127 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर ही श्रीलंका ए इस स्कोर तक पहुंच पाया। श्रीलंका ए के टॉप ऑर्डर में मौजूद कई खिलाड़ियों को अच्छी शुरुआत मिली, मगर भारतीय गेंदबाजों ने उसे बड़ी पारी में तबदील नहीं होने दिया।
भारत ए के लिए गुरनूर बरार और सारांश जैन ने 4-4 विकेट चटकाए, वहीं यश ठाकुर को 2 सफलताएं मिलीं।
श्रीलंका (प्लेइंग सी): पवनथा वीरसिंघे, सोहन डे लिवेरा, नुवानिडू फर्नांडो, एशेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), अंजला बंडारा (विकेट कीपर), चामिका गुणसेकरा, दिलुम सुदीरा, केशरा नुवांथा, दुलाज समुदिता, असंका मनोज
इंडिया (प्लेइंग सी): साई सुदर्शन, अमन मोखाड़े, देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), शेख रशीद, सारांश जैन, जीशान अंसारी, औकिब नबी डार, यश ठाकुर, गुरनूर बराड़
इंडिया ए स्क्वाडः साई सुदर्शन, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), शेख रशीद, हर्ष दुबे, सारांश जैन, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, औकिब नबी डार, जीशान अंसारी, नारायण जगदीशन, गुरनूर बराड़, अमन मोखाड़े
श्रीलंका ए टीम: पवनथा वीरसिंघे, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), नुवानिदु फर्नांडो, एशेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), अंजला बंडारा, रविन्दु फर्नांडो, कविन्दु पथिरत्ने, चामिका गुणसेकरा, दिलुम सुदीरा, दुलाज समुदिता, मोहम्मद शिराज, अहान विक्रमसिंघे, सोहन डे लिवेरा, असंका मनोज, प्रवीण मनीषा, केसरा नुवांथा
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News