—विज्ञापन—
Rajasthan Board 8th Result 2025 LIVE Update: राजस्थान शिक्षा विभाग से बड़ी जानकारी सामने आई है। राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं का रिजल्ट आज, 26 मई 2025 को शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा। परिणाम की घोषणा शिक्षा संकुल, जयपुर से की जाएगी, जिसमें शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वर्चुअली शामिल होकर रिजल्ट जारी करेंगे।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 20 मार्च से 2 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। इस परीक्षा में 12 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे और अब सभी को अपने परिणाम का इंतजार है।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम राजस्थान बोर्ड की इन आधिकारिक वेबसाइट्स rajshaladarpan.nic.in या rajpsp.nic.in पर देख सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगी। ये जानकारी एडमिट कार्ड पर दी होती है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड पहले से तैयार रखें।
राजस्थान बोर्ड 8वीं परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करना जरूरी है। अगर कोई छात्र दो से ज्यादा विषयों में फेल होता है, तो उसे असफल घोषित किया जाएगा और उसे अगली कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं रिजल्ट 2025 से जुड़ी हर अपडेट के लिए छात्र लगातार News24 Hindi के साथ साथ जुड़े रहें।
RBSE 8th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं का रिजल्ट आज शाम 5 बजे जारी किया जाएगा। इसकी पुष्टि प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीता राम जाट ने की है। रिजल्ट की घोषणा बीकानेर में शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। छात्र अपने रिजल्ट के लिए तैयार रहें और आधिकारिक वेबसाइट्स पर नजर बनाए रखें।
RBSE 8th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं का जिला-वार रिजल्ट डाटा रिजल्ट के साथ ही जारी किया जाएगा। लेकिन अगर हम पिछले साल की बात करें, तो ये पांच जिले टॉप पर रहे थे:
– सीकर
– दौसा
– अलवर
– अजमेर
– नागौर
इन जिलों के छात्रों का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा था और इनका पासिंग प्रतिशत सबसे ज्यादा रहा था।
RBSE 8th Result 2025 LIVE: पिछले साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। नीचे दिए गए आंकड़ों में आप देख सकते हैं कि किसका पासिंग प्रतिशत कितना रहा:
– लड़कियों का पासिंग प्रतिशत – 96.39%
– लड़कों का पासिंग प्रतिशत – 95.14%
– कुल मिलाकर पासिंग प्रतिशत – 95.72%
RBSE 8th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा में शामिल छात्रों को अगली कक्षा में जाने के लिए हर विषय में पास होना जरूरी है। हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक लाने होंगे। अगर कोई छात्र दो से ज्यादा विषयों में फेल होता है, तो उसे इस कक्षा को फिर से दोहराना पड़ेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने अंकों को ध्यान से जांचें और अगर किसी विषय में कम अंक आए हैं तो स्कूल से संपर्क करें।
RBSE 8th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड 8वीं क्लास की मार्कशीट में छात्रों से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां दी जाएंगी। ये जानकारी कुछ इस प्रकार होंगी:
– छात्र का नाम
– रोल नंबर
– स्कूल का नाम
– माता का नाम
– पिता का नाम
– विषयवार अंक
– कुल ग्रेड
– पास/फेल स्टेटस
छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद सारी जानकारियां ध्यान से जांच लें। कोई गलती होने पर तुरंत स्कूल से संपर्क करें।
RBSE 8th Result 2025 LIVE: इस साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 20 मार्च से 2 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थीं। इन वार्षिक परीक्षाओं में 12 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था। सभी छात्र अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
RBSE 8th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा में हर साल अच्छा रिजल्ट देखने को मिलता है। नीचे पिछले 5 सालों का पासिंग प्रतिशत दिया गया है:
2024: 95.72%
2023: 94.50%
2022: 95.50%
2021: 99.97%
2020: 91.96%
इन आंकड़ों से साफ है कि कक्षा 8वीं के छात्रों का प्रदर्शन हर साल बेहतर होता जा रहा है।
RBSE 8th Result 2025 LIVE: साल 2024 में राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा के लिए 12,50,800 छात्र उपस्थित हुए थे, जिसमें से 11,97,321 छात्र परीक्षा में पास हुए थे। पिछले साल कक्षा 8वीं का कुल पासिंग प्रतिशत 95.72% रहा।
RBSE 8th Result 2025 LIVE: छात्र अपना राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं का रिजल्ट 2025 ऑनलाइन मोड में देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उन्हें कुछ जरूरी जानकारियां भरनी होंगी। ये लॉगिन डिटेल्स नीचे दी गई हैं:
– रोल नंबर (Roll Number)
– जिला (District)
– एप्लिकेशन नंबर (Application Number)
– स्कूल का NIC-SD कोड या PSP कोड (School NIC-SD Code / PSP Code)
इन सभी जानकारियों को सही-सही भरने के बाद ही छात्र अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसलिए एडमिट कार्ड पहले से तैयार रखें, ताकि आसानी से सभी डिटेल्स मिल सकें।
RBSE 8th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं का रिजल्ट 2025 देखने और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
1. सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – rajshaladarpan.nic.in या rajpsp.nic.in पर जाएं।
2. फिर होमपेज पर दिए गए “RBSE 8th Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब अपना रोल नंबर और नाम दर्ज करें।
4. अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करें।
5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। आप इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।
ध्यान दें: रिजल्ट देखने के लिए आपका एडमिट कार्ड पास में होना चाहिए, ताकि रोल नंबर और अन्य जानकारी सही-सही भर सकें।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in