मथुरा के बंद फैक्ट्री में गार्ड की हत्या मामले में सात आरोपी गिरफ्तार – आज तक

Feedback
यूपी के मथुरा में बंद फैक्ट्री में हुई एक हत्या के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी छाता थाना पुलिस और एसडब्ल्यूएटी (SWAT) टीम की संयुक्त कार्रवाई के तहत की गई.
पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना 22 और 23 मई की दरम्यानी रात की है, जब एक गिरोह चोरी के इरादे से बंद फैक्ट्री में घुसा था. फैक्ट्री में तैनात सुरक्षा गार्डों ने उनका विरोध किया, जिसके बाद बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया. इस हमले में एक सुरक्षा गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.
एसएसपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि यही गिरोह उसी रात एक अन्य चोरी की वारदात में भी शामिल था, जो हाईवे थाना क्षेत्र में हुई थी. पुलिस ने इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्य और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपियों को दबोच लिया.
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से अवैध हथियार, वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार और एक ऑटो रिक्शा भी बरामद किया गया है. सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी जारी है और पुलिस जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार करने में सफल होगी. उन्होंने यह भी कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है.
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बंद फैक्ट्रियों और अन्य संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि वो संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें.

 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News