Lawrence Bishnoi gang: हरियाणा और दिल्ली पुलिस ने मिलकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने एक जॉइंट ऑपरेशन में दो खूंखार शूटरों को मुठभेड़ यानि एनकाउंटर में ढेर कर दिया. इन दोनों बदमाशों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था. ये दोनों बदमाश करीब 23 दिन पहले हांसी में हुए चर्चित जिम संचालक कपिल रेढू मर्डर केस के मुख्य आरोपी थे.
लॉरेंस गैंग के दोनों बदमाशों का एनकाउंटर, शनिवार की देर रात करीब 1:30 बजे बहादुरगढ़ के बालौर बाईपास के पास हुआ था. हरियाणा STF और दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम को सूचना मिली थी कि दो बदमाश इस इलाके में छिपे हैं. पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी की. खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं और दोनों शूटरों को ढेर कर दिया.
#WATCH | Bahadurgarh, Haryana: SP STF Vikrant Bhushan says, ” Last month, a man named Kapil who was a gym operator was murdered by two unidentified individuals in Hansi. A case was registered at the Hansi City police station in connection with this incident. The investigation… https://t.co/sOEdZAto8X pic.twitter.com/uZa3QcZ2Wf
— ANI (@ANI) July 4, 2026
पुलिस के अनुसार, इस मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से करीब 12 से 13 राउंड फायरिंग हुई. बदमाशों की गोलियां पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगीं, जिससे उनकी जान बच गई. हालांकि, इस दौरान पुलिस का एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. मारे गए बदमाशों की पहचान हिसार के रहने वाले हिमांशु और प्रवेश के रूप में हुई है.
#WATCH | Bahadurgarh, Haryana: An encounter broke out between the police and miscreants in which two shooters of Lawrence Bishnoi gang were killed. These shooters were allegedly involved in the murder of a gym operator in Hansi last month. pic.twitter.com/pNm0uc8Ami
— ANI (@ANI) July 4, 2026
इन दोनों बदमाशों ने बीते 11 जून को हांसी में रहने वाले 25 साल के जिम संचालक कपिल रेढू की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी थी. कपिल सुबह अपने जिम के बाहर कुछ लोगों को वार्म-अप करा रहा था, तभी बाइक पर आए इन बदमाशों ने उस पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं. कपिल के शरीर पर गोली के 9 निशान मिले थे. इस हमले में एक लड़की भी घायल हो गई थी. मर्डर की यह पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई थी.
जिम संचालक की हत्या के ठीक 5 घंटे बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैरी बॉक्सर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस मर्डर की जिम्मेदारी ली थी. गैंग का दावा था कि कपिल रेढू पहले हुए शेखपुरा और ढाणी पुरिया फायरिंग केस का मास्टरमाइंड था, इसलिए उससे बदला लिया गया. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मारे गए जिम संचालक कपिल पर भी पहले से हत्या और हत्या के प्रयास जैसे 4 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
सत्यम, बिहार से हैं. उन्होंने LS College, मुजफ्फरपुर, बिहार से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MA In Media Governance में मास्टर्स किया है. मास्टर्स के साथ … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED