अहिल्याबाई होलकर की विकास व्यवस्था आज भी है प्रासंगिक (Photo- Social Media)
Chandauli News: चंदौली जनपद के चहनिया क्षेत्र के मजिदहा स्थित उदय प्रताप फार्मेसी कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी सकलडीहा द्वारा पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधि संगोष्ठी का आयोजन हुआ, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्ता व विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला महामंत्री राजेंद्र पाण्डेय व संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने किया।
आपको बता दें कि चंदौली जनपद के चहनिया क्षेत्र के मजीदहा के निजी विद्यालय में रानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशब्दी स्मृति अभियान के तहत पंचायत संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता रहे। इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्ता ने कहा कि अहिल्याबाई ने जो विकास मॉडल अपनाया, वह आज भी पंचायती राज व्यवस्था के लिए मार्गदर्शक है। उनका हर निर्णय जनसेवा से प्रेरित था, न लाभ से, न दिखावे से।भाजपा की नीति सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास ठीक उसी भावना को दोहराती है।
अहिल्याबाई होलकर के योगदान को किया गया याद
इस दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की स्मृति के महत्व पर प्रकाश डाला और उनके योगदान को याद किया। अहिल्याबाई होलकर ने समाज को जो प्रकाश दिखाया, वह तीन सौ साल बाद भी प्रासंगिक है। आज जब देश विकसित भारत 2047 की ओर अग्रसर है, तब ग्राम पंचायतों को ही उसका आधार बनना है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
इस मौके पर पूर्व सांसद प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्ता, भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, राजेंद्र पाण्डेय, रामसुंदर चौहान, सत्येंद्र सिंह बब्बू, मनोज मौर्या, जयप्रकाश चौहान, संतोष गुप्ता, गोपाल राजभर, आशीष रघुवंशी, योगेंद्र मिश्रा, गोपाल सिंह बबलू, विजय गुप्ता, अजय सिंह, बबलू यादव, महेश सिंह सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
This Quiz helps us to increase our knowledge