61 की उम्र में आज गौरी स्प्रैट के संग शादी के बंधन में बंधेंगे आमिर खान – totaltv.in

Total Tv
totaltv.in
बॉलीवुड के 61 वर्षीय अभिनेता आमिर खान आज अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों मुंबई के बांद्रा (पाली हिल) स्थित आमिर के आवास पर एक बेहद निजी और सादे समारोह में शादी करेंगे।
आमिर और गौरी की यह शादी किसी भव्य या शाही अंदाज में नहीं, बल्कि बेहद सादा व घरेलू स्तर पर होने जा रही है। शादी के सारे कार्यक्रम आमिर खान के मुंबई स्थित पाली हिल (बांद्रा) वाले घर पर आयोजित किए जा रहे हैं। भारी बारिश के बावजूद घर को लाइटों और खूबसूरत टेंट से सजाया गया है। इस समारोह में केवल 100 से 150 खास मेहमान शामिल होंगे, जिनमें दोनों के परिवार, बचपन के पुराने दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री के बेहद करीबी लोग शामिल हैं। ये कपल स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी शादी रजिस्टर कराएगा।
इस शादी की सबसे खूबसूरत बात यह है कि दोनों के पिछले विवाह से हुए चारों बच्चे इस जश्न का मुख्य हिस्सा होंगे। आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता हैं जिनसे दो बच्चे जुनैद खान और आयरा खान हैं और दूसरी पत्नी किरण राव से एक बेटा आजाद राव खान है। वहीं आमिर जिन गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी करने जा रहे हैं उनका पिछली शादी से एक 7 साल का बेटा है जिसका नाम क्विन है।
गौरी स्प्रैट मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली हैं और फैशन व स्टाइलिंग बैकग्राउंड से आती हैं। आमिर और गौरी एक-दूसरे को लगभग 25 साल से जानते हैं। हालांकि, कुछ समय तक संपर्क टूटने के बाद दोनों आमिर की कजिन नुजहत खान के जरिए दोबारा मिले। करीब डेढ़ साल तक अपने रिश्ते को प्राइवेट रखने के बाद, आमिर ने पिछले साल मार्च 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी को मीडिया से मिलवाया था। दोनों पिछले कुछ समय से लिव-इन रिलेशनशिप में भी रह रहे थे।
Your email address will not be published. Required fields are marked *






About Us
Advertise With Us
Privacy Policy
Terms And Conditions
Contact Us

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News