सवाल आपका है
Home » Breaking-news »
Today Live News & Updates 27th May 2025/Image Credit: MPDPR
Today Live News & Updates 27th May 2025: : भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में आज सात दिनों के भीतर दूसरी बार कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में कई जनहितकारी और बड़े निर्णय को मंजूरी दी गई है।
Read More: France president macron video viral : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को फ्लाइट में धक्का देती नजर आईं उनकी पत्नी, वीडियो वायरल
गौरतलब है कि, इससे पहले 20 मई को भी कैबिनेट की मीटिंग का आयोजन राजवाड़ा में किया गया था
Read Also: ट्रक से टकराई मिनी टोह क्रेन, घायल अवस्था में वाहन में फंसा चालक, मौके पर पहुंची पुलिस
Today Live News & Updates 27th May 2025: पिछली बैठक में मध्यप्रदेश सरकार ने कई बड़े निर्णय लिए थे। इनमें इसमें मध्य प्रदेश सरकार ने राहवीर योजना को शुरू करने का फैसला शामिल था। योजना के तहत सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल ले जाने वाले को राहवीर माना जाएगा। 25 हजार रूपये भी दिए जाएंगे। बैठक में फैसला हुआ कि इंदौर और भोपाल में महानगर विकास प्राधिकरण बनाया जाएगा। कैबिनेट की बैठक में हुए फैसलों की जानकारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने देते हुए बताया था कि, 30 मई को पीएम नरेन्द्र मोदी भोपाल आ रहे हैं। वे दो लाख महिलाओं को संबोधित करेंगे। महिला कामगारों के लिए उद्योगिक क्षेत्रों में महिला कर्मचारियों के लिए आवास बनाए जाएंगे।
देपालपुर के गांव में निर्माणधीन घर से मिली पुरानी मतपेटियां,
मौके पर पहुंचे जिला प्रसाशन के अधिकारी,
कलेक्टर ने दिए एफ आई आर दर्ज करवाने के निर्देश,
प्राथमिक रूप से जनपद चुनाव की मतपेटियां लग रही ।
सालों पुरानी लग रही मत पेटियां
जशपुर: लोगों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी
हादसे में 10 से अधिक लोग घायल,इलाज जारी
घायलों में 5 बच्चे समेत 7 महिलाएं शामिल
पत्थलगांव थाने के लुड़ेग की घटना
इंदौर : इंदौर के कांग्रेस जिला अध्यक्ष और पूर्व मंत्री के भाइयों पर धोखाधड़ी में केस दर्ज
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव और जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी, नाना पटवारी पर केस दर्ज
जमीन की धोखाधडी करने, कब्जा करने और धमकाने के मामले में किया गया केस दर्ज
तेजाजी नगर थाने में किया गया केस दर्ज
ग्वालियर
कलेक्टर जन सुनवाई में दण्डवत होकर पहुचा दिव्यांग,
जनसुनवाई में बच्चों की जान के लिए गिड़गिड़ाया दिव्यांग,
बोला- दबंगो में मेरी बेटी और बहू के साथ किया रेप,
दबंग दे रहे जान से मारने की धमकी, बच्चों की जान को है खतरा,
कई बार शिकायत के बावजूद नहीं हो रही सुनवाई, अगली बार कलेक्ट्रेट के बाहर करेगा भूख हड़ताल उसके बाद सीएम हाउस के बाहर आमरण अनशन की दी चेतावनी,
भितरवार थाना क्षेत्र का मामला
भोपाल: मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म….
कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को कैबिनेट ने दी मंजूरी….
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कुछ देर में कैबिनेट के फैसलों की देंगे जानकारी….
पेंड्रा
पूर्व सीएम अजीत जोगी की प्रतिमा नहीं लग सकेगी
ज्योतिपुर तिराहे में नहीं लग सकेगी प्रतिमा
उसी जगह पर सुरक्षित रखी जाएगी प्रतिमा
अमित जोगी और ASP के बीच हुई बातचीत
दोनों पक्षों के बीच अंतिम सहमति का प्रयास जारी
ग्वालियर
ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का एक और बड़ा संकल्प
एक महीने तक बिना AC में रहेंगे प्रद्युम्न सिंह तोमर
रात में घर में नहीं सोएंगे, पार्क में पंखे के नीचे सोएंगे
गाड़ी में भी नही चलाएंगे AC
जून महीने के लिए लिया संकल्प
इससे पहले बिना प्रेस के कपड़ों पहनने का लिया था संकल्प
भोपाल
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बयान
जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि कार्यक्रम में बोले
बीजेपी के विचारधारा अन्याय और नफरत की
लोगों के बीच में जाएं उनसे बात करें,तब यह लड़ाई जीत सकते हैं
मोदी जी ने कौन से हिंदुओं को दी सुरक्षा
क्या उनकी सुरक्षा है,आदिवासी हो या अन्य लोग वो भी तो हिंदू है
उनके साथ हो क्या हो रहा है
महात्मा गांधी की हत्या के बाद जिस जिन्न को नेहरू जी ने बंद किया था
उस जिन्न को मोदी ने बोतल से बाहर निकाल
एक अटल जी थे एक मोदी है
कहां नरेंद्र मोदी कहां अटल जी
रायपुर
DMF घोटाला मामले में बड़ी खबर
EOW की विशेष कोर्ट में पेश हुई घोटाले की चार्जशीट
रानू साहू, सौम्या चौरसिया, सूर्यकांत तिवारी समेत 9 आरोपियों के ख़िलाफ़ पेश हुई चार्जशीट
करीब 6 हज़ार पन्नों की पेश की गई चार्जशीट
VC के ज़रिए पेश किए गए सभी आरोपी
जयपुर, राजस्थान: जयपुर के सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में जहरीली गैस लीक होने से 4 सफाई कर्मचारियों की मृत्यु हो गई। FSL की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची।
सारंगढ़-
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे ग्राम कनकबीरा
सुशासन तिहार के तहत कनकबीरा पहुंचे CM
कनकबीरा शासकीय स्कूल ग्राउंड में होगा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
पार्क स्ट्रीट, कोलकाता: राजद नेता तेजस्वी यादव के बेटे के जन्म पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनसे मुलाकात करके बधाई दी। तेजस्वी यादव ने कहा, “आज परिवार में एक नए सदस्य आए हैं। पूरे बिहार और देश का प्यार मिल रहा है। जिन्होंने बधाई दी हैं, उनका धन्यवाद देना चाहता हूं। विशेष रूप से दीदी(ममता बनर्जी) को धन्यवाद देते हैं।”
इंदौर
31 मई को होगा इंदौर मेट्रो का लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल से करेंगे वर्चुअल शुभारंभ
कलेक्टर आशीष सिंह पहुंचे तैयारियों का जायजा लेने
पहले चरण में साढ़े पांच किलोमीटर चलेगी मेट्रो
पहले हफ्ते पूरी तरह से आमजन के लिए होगी निःशुल्क
गांधी नगर डिपो से स्टेशन नंबर तीन तक चलेगी मेट्रो
भिलाई-लव जिहाद का मामला आया सामने
नाम बदलकर युवती से की थी दोस्ती
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
बिना शादी किए बच्चे की मां बनी पीड़िता
बच्चे के स्कूल के एडमिशन के समय नाम बदलवाया
पीड़िता ने जबरन गौमांस खिलाने का लगाया आरोप
धर्म परिवर्तन नहीं करने पर की मारपीट
भिलाई नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
सीधी – बिरसा मुंडा की मूर्ति के साथ की गई तोड़फोड़
असामाजिक तत्वों ने एक हाथ व धनुष क़ो तोड़ा
आदिवासियों ने आंदोलन की दी चेतावनी
थाना सेमरिया अंतर्गत ग्राम कुशमहर चौराहे की घटना
गांधीनगर (गुजरात): गांधीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो किया। इस दौरान लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।
कांकेर-
राज्यपाल रमेन डेका का 2 दिवसीय कांकेर दौरा
चारामा से कोंडागांव के लिए हुए रवाना
रात्रि विश्राम कांकेर में करेंगे राज्यपाल
रायपुर
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने में अनियमितता
पीड़ितों के साथ कांग्रेसियों ने किया RTO का घेराव
नंबर प्लेट लगाने लोगों को दिन भर इंतजार करना पड़ रहा ,
कई जगह अधिक वसूली की भी शिकायत मिल रही ,
कांग्रेसियों ने सभी गाड़ियों में नंबर प्लेट लगाने तक चालानी कार्यवाही बंद करने की मांग की ,
पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय और कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया RTO का घेराव
भोपाल के ताजा लव जिहाद मामले में बड़ा अपडेट
आरोपी नदीम FIR के बाद कर रहा इमोशनल ब्लैकमेल
सोशल मीडिया पर डाल रहा खुदकुशी करने का स्टेटस
पीड़ित महिला का बयान – नदीम ने मेरे साथ अनैतिक सम्बंध बनाये
मेरे बेटे का खतना कराने की तैयारी में था – पीड़िता
धर्म परिवर्तन करवाकर बुर्का पहनाना चाहता था आरोपी नदीम
नदीम ने अमित बनकर तलाकशुदा महिला के साथ किया लव जिहाद
पेंड्रा में पूर्व CM अजीत जोगी की प्रतिमा पर विवाद
सीएम विष्णु देव साय ने कहा
कल रेणु जोगी ने हमसे मुलाकात की थी
हमनें जिला प्रशासन से जानकारी मंगाई है: CM
बिलासपुर
बिलासपुर में IIM लखनऊ के छात्र पर फार्मेसी की छात्रा से रेप का आरोप
शादी का झांसा देकर होटल में किया शारीरिक शोषण
न्यूड वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल
लड़की के परिजनों पर केस वापस लेने का दबाव
बदनाम करने की भी धमकी
पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की
आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
सुकमा
नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
18 नक्सली करेंगे आत्मसमर्पण
नक्सलियों की PLGA बटालियन में सक्रिय 4 नक्सली समेत करेंगे आत्मसमर्पण
दो नक्सलियों पर 8-8 लाख का इनाम है घोषित
कुछ देर में एसपी सीआरपीएफ और कोबरा के समक्ष करेगे आत्मसमर्पण
नक्सल मुक्त ग्राम पंचायत पंचायत योजना के तहत मिली सफलता
जम्मू-कश्मीर-
ऑपरेशन सिंदूर पर BSF IG जम्मू शशांक आनंद ने कहा
BSF की महिला कर्मियों ने अग्रिम ड्यूटी चौकियों पर लड़ाई लड़ी
ऑपरेशन के दौरान BSF की महिला कर्मियों ने कमान संभाली
पाकिस्तान के ड्रोन हमले और गोलीबारी में हमने BSF के सब इंस्पेक्टर खो दिए
दो पोस्ट का नाम खोए हुए कर्मियों के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखते हैं
एक पोस्ट का नाम ‘सिंदूर’ रखने का प्रस्ताव रखते हैं
गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर के महात्मा मंदिर में 5,536 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
कोरबा
SECL खदान में कोयला के नीचे दबने से 2 की मौत,1 घायल
खदान में कोयला चोरी करने गए 3 लोग
घायल को अस्पताल में कराया भर्ती
हरदीबाजार थाना क्षेत्र की घटना
युक्तियुक्तकरण को लेकर शिक्षक करेंगे मंत्रालय घेराव
डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा
राज्य सरकार शिक्षा पर बेहतर काम कर रही है
शिक्षक संघ की बातों पर सरकार संज्ञान लेगी
शिक्षा की गुणवत्ता के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध: साव
रायपुर
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने में अनियमितता
पीड़ितों के साथ कांग्रेसी कुछ देर में करेंगे RTO का घेराव
कांग्रेसी RTO कार्यालय में हो रहे इकट्ठा ,
नंबर प्लेट लगाने दिन भर इंतजार करना पढ़ रहा लोगों को ,
कई जगह अधिक वसूली की भी शिकायत मिल रही
शाजापुर
सोयाबीन से भरा ट्रक नाली पलटी
नाली धसने से पलटी ट्रक
शाजापुर से देवास जा रहा था ट्रक
रायगढ़
बंद कमरे में महिला और दो बच्चों की मौत का मामला सुलझा। मामले में महिला का पति और दोस्त निकले आरोपी। दोनों ने मिलकर की थी महिला और दो बच्चों की हत्या। पारिवारिक विवाद के चलते हत्या। पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार। चार दिन पहले छाल थाना क्षेत्र के ग्राम कीदा में बंद कमरे में मिली थी महिला और दो बच्चों की लाश। छाल पुलिस साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई।
इंदौर : हनीमून के लिए शिलांग गए ट्रांसपोर्ट कारोबारी के परिवार ने लगाई सीएम से गुहार
आईबीसी 24 से बातचीत में बोला परिवार
राजा रंघुवंशी और सोनम रघुवंशी को खोजने के लिए सरकार करे प्रयास
सोनम हमारे घर की बहु नहीं प्रदेश की बेटी है
शिलांग पुलिस और इंदौर पुलिस कर रही दोनों की तलाश
23 मई को हुई थी परिवार की आखिरी बात
पंजाब-
अमृतसर में बायपास पर धमाका
धमाके में युवक गंभीर रूप से घायल
बम रखने वाले के हाथ में ही फटा
जबलपुर- कोर्ट में उठक-बैठक लगवाने वाले जज बर्खास्त
HC ने सिविल जज की बर्खास्तगी रखी बरकरार
HC ने ख़ारिज की सिविल जज कौस्तुभ खेड़ा की याचिका
अनुशासनहीनता नहीं प्रोबेशन काल में असंतोषजनक प्रदर्शन पर हुई कार्यवाई : HC
अलीराजपुर में पदस्थ सिविल जज कौस्तुभ खेड़ा को किया गया था बर्खास्त
पुलिसकर्मियों और वकील से उठक-बैठक लगवाने से चर्चित हुए थे खेड़ा
मामलों के निपटारे में कोताही बरतने के भी लगे थे आरोप।
भोपाल..
जल गंगा संवर्धन अभियान में सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे श्रमदान
भोपाल की शीतलदास की बगिया पहुंच करेंगे साफ सफाई
इस दौरान सफाई मित्रों का भी किया जाएगा सम्मान
पेंड्रा- अजीत जोगी प्रतिमा विवाद मामला
बीजेपी जिला अध्यक्ष लालजी यादव ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
नगर पालिका ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पास किया था
बिना अनुमति के जोगी की प्रतिमा लगाने पर बीजेपी ने जताया ऐतराज
कहा मूर्ति लगाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए
सिंगरौली
गनियारी टाऊनशिप के पास मिला शव
मृतक के शरीर पर मिले चोट के निशान
पुलिस मौके पर पहुंची, जांच में जुटी
बैढ़न कोतवाली थाना क्षेत्र इलाके की घटना
हटा
जमीन विवाद के चलते युवक की हत्या
लाठी डंडों से पीटकर युवक की हत्या
3 से 4 लोगो पर हत्या के आरोप
बटियागढ थाना क्षेत्र का मामला
धार-
कार और बाइक की टक्कर
हादसे में 2 युवकों की मौत
बदनावर थाना क्षेत्र की घटना
भिलाई
दुर्ग जिले में मिला एक कोरोना संक्रमित
भिलाई के स्पर्श हॉस्पिटल में चल रहा इलाज
सर्दी,खांसी और बुखार से पीड़ित मरीज हॉस्पिटल में हुआ था भर्ती
संक्रमित मरीज की अब तक नहीं मिली कोई ट्रेवल हिस्ट्री
सीएम मेडिकल कॉलेज और लाल बहादुर शस्त्री बनाया गया आइसुलेशन वार्ड
दुर्ग सीएमएचओ डॉ मनोज दानी ने की पुष्टि
सारंगढ़ बिलाईगढ़-
घर में चोरी की आरोपी गिफ्तार
लगभग 24 लाख की चोरी की थी
सोना,चांदी,कार,नगद,बर्तन की थी चोरी
ग्वालियर
रेलवे ट्रेक पर मिले महिला और युवक के शव,
महाराजपुरा के महू-जमार गांव के ईंट-भट्टे के पास मिले,
पुलिस को स्पॉट से एक मोबाइल भी मिला,
देर रात मिले शव,
पुलिस दोनों के कनेक्शन तलाशने में जुटी।
ग्वालियर
पीएम ई-बस के रूट का सर्वे पूरा,
10 रूट पर कॉमन समस्या-सड़क पर अतिक्रमण,
इसलिए लग रहा है जाम,
कलेक्टर ने अतिक्रमण चिन्हित करने के दिये आदेश,
अब अतिक्रमणकरियो पर होगा बड़ा एक्शन।
ग्वालियर
जिले में 20 वर्ष से अधिक पुराने निजी वाहन,
15 वर्ष से अधिक पुराने शासकीय वाहन अब रोड पर नहीं चलेंगे,
परिवहन विभाग द्वारा संचालित स्क्रैप केन्द्र पर भेजा जायेगा,
कलेक्टर ने 3 दिन में मांगी सूची,
जिले में 12.53 लाख वाहन रजिस्टर्ड,
इनमें दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहन शामिल,
ग्वालियर में 1.33 लाख वाहन स्क्रैप लायक,
इनका डिस्पोजल होगा तो प्रदूषण का स्तर सुधरेगा।
ग्वालियर को प्रयागराज के लिए मिली नई ट्रेन,
प्रयागराज-झांसी एक्सप्रेस अब ग्वालियर तक चलेगी, सांसद भारत सिंह कुशवाह ने दिखाई हरी झंडी,
ग्वालियर से सुबह 6.05 बजे होगी रवानगी,
शाम 6:30 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी।
Today Live News & Updates 27th May 2025: मोहन कैबिनेट…
MP Cabinet Meeting Today: सीएम डॉ मोहन की अध्यक्षता में…
MP Cabinet Meeting Decision: पांच जिलों को लेकर बनाई गई…
Daily Allowance Increased News: सरकार ने बढ़ाया दैनिक भत्ता.. अब…
Samvida Employee regularization News: संविदा कर्मियों की खुलने वाली है…
Pension Increase in Chhattisgarh: साय कैबिनेट में पेंशन बढ़ाने का…
MP Cabinet Decisions: ब्रेस्ट कैंसर की जांच के लिए स्पेशल कैम्प.. मृदा परीक्षण के लिए देश के हर जिले में भेजे जायेंगे वैज्ञानिक.. पढ़ें डॉ मोहन कैबिनेट के अहम फैसले
JAC 10th Result 2025 OUT: JAC 10th बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी, छात्र इस लिंक पर जाकर सीधे देख सकते हैं परिणाम
Pawan Khera: किन शर्तों पर हुआ सीजफायर.. पुंछ, गांदरबल, गुलमर्ग और पहलगाम के आतंकियों का क्या हुआ? कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार से पूछे कई सवाल
PM Modi Gandhinagar Speech: “पिचकारी से लेकर छोटी आंखों वाले गणेश तक विदेश से आ रहे”, PM मोदी ने की मेड इन इंडिया अपनाने की अपील
IPL 2025 Closing Ceremony: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित होगी IPL 2025 की क्लोजिंग सेरेमनी, भारतीय सेना के लिए स्पेशल आयोजन करेगा BCCI