खातेगांव की दीप्ति तोमर बनीं नंबर वन ग्लोबल एम्बेसडर: 87 देशों के 450 प्रतिभागियों में पाया पहला स्थान; लंद… – Dainik Bhaskar

खातेगांव की युवा समाजसेवी दीप्ति रायसिंह तोमर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने ‘क्यूएस इम्पैक्ट ग्लोबल डे ऑफ एक्शन-2026’ में 87 देशों के 450 प्रतिभागियों के बीच टॉप-10 ग्लोबल एम्बेसडर में पहला स्थान प्राप्त किया है।
इस बड़ी सफलता के बाद अब उनका चयन लंदन में होने वाले ‘यूथ समिट-2026’ के लिए हुआ है, जहां वे भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों के लिए काम करती है संस्था
क्यूएस इम्पैक्ट (QS ImpACT) प्रसिद्ध क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग जारी करने वाली वैश्विक संस्था ‘क्वाक्वारेली साइमंड्स’ की एक अंतरराष्ट्रीय पहल है। यह संस्था संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के तहत सामाजिक और पर्यावरणीय बदलाव के लिए काम करने वाले दुनियाभर के युवाओं को प्रशिक्षण और वैश्विक मंच प्रदान करती है।
लंदन में होने वाले इस यूथ समिट में दुनिया के युवा परिवर्तनकर्ता, नीति विशेषज्ञ और शिक्षाविद शामिल होंगे।
आदिवासी क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण और यूनिसेफ के साथ किया काम
दीप्ति तोमर पिछले चार वर्षों से मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के आदिवासी अंचलों में महिलाओं, किशोरियों और युवाओं के आजीविका सशक्तिकरण, लीडरशिप और सामाजिक उत्थान के लिए काम कर रही हैं। वे उन्नीपथ फाउंडेशन की संस्थापक हैं।
उन्होंने यूनिसेफ के साथ मिलकर कुपोषण उन्मूलन, बाल अधिकार और नर्मदा स्वच्छता अभियान में भी काम किया है। नेशनल यूथ क्लाइमेट चैंपियन के रूप में उन्होंने एमपी के 500 से अधिक युवाओं को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा है।
भोपाल में मिल चुका है ‘उदिता सम्मान’
सामाजिक और पर्यावरणीय क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए दीप्ति को इसी वर्ष राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर भोपाल में “उदिता सम्मान” से भी नवाजा जा चुका है। वे राष्ट्रीय युवा जलवायु परिवर्तन कार्यक्रम के तहत मध्य प्रदेश की स्टेट एम्बेसडर भी हैं।
इसके अलावा, दीप्ति राष्ट्रीय स्तर की वाद-विवाद प्रतियोगिताओं सहित राज्य स्तर की शतरंज और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में अपने विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News