Pahalgam Terror Attack Latest News, Updates in Hindi | पहलगाम आतंकी हमला के समाचार और अपडेट – आज तक

Feedback
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में 22 अप्रैल 2025 को आतंकी हमला हुआ, जिसमें कई घुड़सवारी कर रहे पर्यटक घायल हो गए. आतंकवादियों ने सैलानियों के ग्रुप को निशाना बनाया, जिसमें कई लोग घायल हो गए और 28 पर्यटकों की मौत हो गई है. इस हमले में गोली लगने से कुछ घोड़े भी घायल हो गए (Pahalgam Terror Attack).
आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. सीआरपीएफ (CRPF) और क्विक रिएक्शन टीम (QAT) घटनास्थल के लिए भेजा गया. 
दरअसल, कश्मीर में कई ऐसे इलाके हैं जहां पर आतंकवादी छुपे रहते है और नजर नहीं आते. पहलगाम उन स्थानों में से एक है. यहां पर पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचते हैं. खासकर जब बर्फबारी होती है तो सैकड़ों की तदाद में पर्यटक यहां आते हैं.  
पहलगाम से बैसरन को जोड़ने के लिए पक्की सड़क बनाने के प्रयास कई बार हुए, लेकिन यह शुरुआती दौर में ही सरकारों ने ठंडे बस्ते में डाल दिए. सियासत के लिए सड़क किसने रोकी?
J&K के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि जंग किसी भी मसले का हल नहीं है और यह सिर्फ बर्बादी लाती है. पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे कश्मीर में पर्यटन काफी हद तक प्रभावित हुआ है, जबकि इस साल करोड़ों पर्यटकों के आने की उम्मीद थी.
TMC के संसदीय दल ने संसद के सेंट्रल हॉल में एक बैठक की, जिसमें पहलगाम हमले को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. काकोली घोष दस्तीदार ने कहा, ‘हमने अपने सभी सांसदों के साथ बैठक की और एक पत्र लिखकर पीएम से अनुरोध किया है कि संसद का एक विशेष सत्र बुलाया जाए, जहां हम इस (पहलगाम) भयावह हमले पर चर्चा कर सकें. ये समझना जरूरी है कि हम इस तरह के हमले को रोकने में क्यों नाकाम रहे.’
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि एक गोली चल जाए तो लोग भाग जाते हैं. उन्होंने कहा कि अब वापस आना चाहिए कश्मीर. पूर्व मुख्यमंत्री उद्योंगों की तरफ जाने की जरूरत पर भी बल दिया.
पहलगाम हमले के बाद भारत का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पाकिस्तान पर बारूद बनकर बरसा और अब दुनिया में इस सिंदूर की शपथ और भारत का पैगाम लेकर रवाना हुए देश के अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं ने पाकिस्तान की बखिया उधेड़कर रख दी है.
पहलगाम हमले के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पाकिस्तान पर सटीक वार किया है. देश के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता इस मसले पर एकजुट होकर पाकिस्तान के आतंकवादी चरित्र को दुनिया के सामने उजागर कर रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त संदेश दिया है और विश्व मंच पर पाकिस्तान को बेनकाब किया है.
सेना की ओर से जारी की गई बुकलेट में पहलगाम हमले की तस्वीरें, उसके बाद सरकार की उस पर प्रतिक्रिया और तैयारियां, ऑपरेशन सिंदूर में निशाना बनाए गए आतंक के ठिकानों, भारत की कार्रवाई को मिले वैश्विक समर्थन, मीडिया की रिपोर्टिंग, सीमा पर गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन्स का मलबा और सेना के पराक्रम की तस्वीरें शामिल हैं.
रामबिलास शर्मा भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम के संबंध में भिवानी के PWD रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे, जहां उनका स्वागत माला पहनाकर किया गया. इस दौरान उन्होंने क्षत्रिय समुदाय को आतंकवादी करार दिया और कहा कि परशुराम ने पौराणिक कथाओं के अनुसार 21 बार क्षत्रियों का खात्मा किया था.
आतंकवाद पर पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अगुवाई में सांसदों का प्रतिनिधिमंडल अमेरिका पहुंचा है.शशि थरूर बोले कि भारत पर हमला करने वाली दुष्ट शक्तियों के खिलाफ हम चुप नहीं बैठेंगे.
हरियाणा से बीजेपी के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने पहलगाम हमले को लेकर विवादित बयान दिया. उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले में जिनकी मांग का सिंदूर छीन लिया गया, उनमें वीरांगनाओं का भाव नहीं था. देखें नॉनस्टॉप खबरें.
भारत पर बार-बार होने वाले आतंकी हमलों का जिक्र करते हुए थरूर ने जोर दिया कि ‘आतंक के अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए और हम हालिया हमले के दोषियों की तलाश तब तक नहीं रोकेंगे जब तक वे पकड़े नहीं जाते.’
भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में बड़ी कार्रवाई की है. इस ऑपरेशन में सैकड़ों आतंकियों को ढेर किया गया है. सेना और सरकार की प्राथमिकता आतंकवादियों को खत्म करना है. विपक्षी दलों ने भी इस ऑपरेशन पर सवाल उठाए हैं.
डीएमके सांसद कनिमोझी ने पाकिस्तान को साफ शब्दों में चेतावनी दी कि भारत आतंकवादी हमलों पर कोई भी बहाना स्वीकार नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि अगर भारत पर फिर से हमला हुआ, तो आतंकवादियों और उनके संरक्षकों में कोई भेद नहीं किया जाएगा.
अखिलेश यादव ने विजय तिरंगा यात्रा पर बयान दिया कि यह जश्न जीत का होता है, सीज का नहीं. पुलवामा हमले के बाद सरकार ने कई एक्शन लिए हैं. भारतीय जनता पार्टी ने सिंदू समझौते को समाप्त कर दिया है. विपक्ष ने सरकार से सवाल किए हैं कि पहलगाम के आतंकी कब पकड़े जाएंगे. सेना के शौर्य की सराहना हो रही है, लेकिन कई सवाल अभी भी अधूरे हैं. देखें क्या बोले रक्षा विशेषज्ञ एके सिवाच?
22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी. हमले के बाद मोदी सरकार ने पाकिस्तान को सिंदु जल समझौते के रूप में बड़ा झटका दिया और ऑपरेशन सिंदूर के जरिए 9 आतंकवादी कैंपों को ध्वस्त किया. राहुल गांधी ने पुंछ के सीमावर्ती गांवों का दौरा कर पाकिस्तानी गोलीबारी के शिकार हुए लोगों का हालचाल जाना. पहलगाम के आतंकियों की तलाश में अब तक 150 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ हो चुकी है. देखें…
पाकिस्तान की हरकतों को बेनकाब करने के लिए दो प्रतिनिधिमंडल रवाना हो गया. प्रतिनिधिमंडल समूह- 1 और प्रतिनिधिमंडल समूह- 5 का नेतृत्व कर रहे शशि थरूर और बैजयंत पांडा ने आतंक के खिलाफ बड़ा कदम बताया. देखें न्यूज बुलेटिन.
शशि थरूर और उनकी टीम संयुक्त राज्य अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राजील और कोलंबिया सहित पांच देशों की यात्रा करेगी. वहीं जय बैजयंत पांडा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया की यात्रा पर रवाना हुआ.
सशस्त्र संघर्ष में नागरिकों की सुरक्षा विषय पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की खुली बहस में भारत ने पाकिस्तान की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे देश को इस चर्चा में बोले का अधिकार नहीं है जो देश के नागरिकों और आतंकवादियों के बीच कोई अंतर नहीं करता हो. भारत ने कहा कि पाकिस्तान का इस चर्चा में भाग लेना भी अंतरराष्ट्रीय समुदाय का अपमान है.
भारत ने अपने एयरस्पेस से पाकिस्तान के विमानों के उड़ान संचालन पर लगी रोक को एक महीने के लिए आगे बढ़ा दिया है. इसके तहत अब कोई भी पाकिस्तान-रजिस्टर्ड विमान, चाहे वह नागरिक हो या सैन्य एक महीने तक भारतीय हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा.
राहुल गांधी ने सीजफायर पर मोदी सरकार से तीखे सवाल पूछे हैं. ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के बीच अचानक सीजफायर के फैसले ने कांग्रेस को हमलावर बना दिया है – और राहुल गांधी एक बार फिर 2020 के गलवान घाटी वाले मुद्दे की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछ रहे हैं.
पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जिम्मेदार आतंकी अब तक फरार हैं। इसे लेकर कांग्रेस के जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री से पूछा है, “पहलगाम के निर्दई हत्यारे अब तक खुलेआम क्यों घूम रहे हैं?” राहुल गांधी ने भी सरकार की नीति पर प्रश्न उठाए हैं, जबकि सुरक्षा बल कश्मीर में सबसे बड़ा अभियान चला रहे हैं और कुछ आतंकी मारे गए हैं।
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News