वैभव सूर्यवंशी ने रच दिया इतिहास, 15 साल की उम्र में किया डेब्यू, पीछे छूटे सचिन तेंदुलकर-शेफाली वर्मा – AajTak

Feedback
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को भी मौका मिला. शनिवार (4 जुलाई) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में आयोजित मुकाबले में वैभव ने मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया. बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव अब भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बन गए. वैभव को डेब्यू कैप उप-कप्तान तिलक वर्मा ने थमाई. वैभव भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल खेलने वाले 122वें खिलाड़ी हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल और 99 दिन की उम्र में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया है. वैभव ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 15 नवंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ कराची में टेस्ट मैच खेलकर किया था. इंटरनेशनल डेब्यू के समय सचिन की उम्र 16 साल और 205 दिन थी.
वैभव सूर्यवंशी ने इस मामले में सिर्फ मेन्स क्रिकेट ही नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के ओवरऑल रिकॉर्ड में भी टॉप अपनी जगह बना ली है. भारत के लिए महिला क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड शेफाली वर्मा के नाम है. शेफाली ने 15 साल और 239 दिन की उम्र में भारतीय महिला टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया. शेफाली ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 24 सितंबर 2019 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर किया था. अब वैभव ने उनसे भी कम उम्र में भारत के लिए खेलने का गौरव हासिल कर लिया.
IPL और श्रीलंका में किया धांसू प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी का नाम पिछले कुछ महीनों से भारतीय क्रिकेट में जमकर गूंज रहा है. आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से खेलते हुए उन्होंने बल्ले से ऐसा धमाका किया कि पूरी दुनिया उनका नाम जानने लगी. इस बल्लेबाज ने पूरे सीजन में आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 776 रन बनाए. वैभव ने इस दौरान कई रिकॉर्ड तोड़े और बड़े-बड़े गेंदबाजों के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाजी की. आईपीएल 2026 में वैभव का बैटिंग स्ट्राइक रेट 237.30 रहा, जो टी20 क्रिकेट में इस युवा बल्लेबाज के इंटेंट को दिखाता है.
आईपीएल के बाद वैभव सूर्यवंशी को इंडिया-ए के लिए मौका मिला. श्रीलंका में आयोजित त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में उन्होंने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. श्रीलंका-ए के खिलाफ खिताबी मुकाबले में वैभव ने महज 11 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया था. यह लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास में किसी बैटर का सबसे तेज अर्धशतक था.
आयरलैंड पहुंचने के बाद से ही वैभव सूर्यवंशी लगातार सुर्खियों में बने रहे हैं. बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड) ने उनके पहले नेट सेशन का वीडियो शेयर किया था, जो काफी वायरल हुआ. फैन्स भी बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहे थे, जब वैभव पहली बार भारत की सीनियर टीम के लिए मैदान पर उतरेंगे.
महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाए हैं, उसने क्रिकेट विशेषज्ञों को भी प्रभावित किया है. क्रिकेट जगत के कई दिग्गज पहले ही उनकी प्रतिभा की तारीफ कर चुके हैं. अब आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू के साथ ही वैभव ने अपने करियर का एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को उम्मीद होगी कि यह युवा बल्लेबाज आने वाले वर्षों में टीम इंडिया के लिए कई बड़ी पारियां खेलेगा और विश्व क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाएगा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News