महराजगंज के ठूठीबारी में बुधवार को भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कोतवाली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) ने संयुक्त फ्लैग मार्च किया।
संयुक्त टीम ने नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों से शुरू कर पूरे कस्बे का भ्रमण किया। टीम ने कस्बे के प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों में गश्त की। इस दौरान लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।
फ्लैग मार्च में ठूठीबारी थाना के एसएसआई प्रणव कुमार ओझा, एसआई दिव्य प्रकाश मौर्य और एसआई अनुराग प्रकाश पांडेय शामिल थे। आरएएफ की 91वीं बटालियन से कमांडेंट जितेंद्र ओझा, सहायक कमांडेंट जगदीप सिंह और निरीक्षक अनुज कुमार सिंह ने भी हिस्सा लिया।
स्थानीय प्रशासन के अनुसार सीमावर्ती इलाकों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.