किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का डीआईजी ने लिया जायजा। – Live Hindustan

किशनगंज से राकेश की रिपोर्ट दिघलबैंक। एक संवाददाता । सीमांत मुख्यालय सिलीगुड़ी के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) राजीव राणा ने गुरुवार देर शाम तक भारत-नेपाल सीमा पर स्थित 12वीं वाहिनी एसएसबी की ए कंपनी मोहामारी और बी कंपनी दिघलबैंक सीमा चौकियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीमा सुरक्षा व्यवस्था, परिचालन गतिविधियों और जवानों की कार्यप्रणाली का विस्तार से जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने जवानों के साथ सैनिक सम्मेलन में भाग लिया और उन्हें अनुशासन, सतर्कता तथा उच्च स्तर की परिचालन तैयारी बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल की खुली सीमा पर बढ़ रही मादक पदार्थों की तस्करी दोनों देशों के लिए गंभीर चुनौती है।
ऐसे में तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ-साथ सीमा क्षेत्र में होने वाली असामाजिक एवं राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखना आवश्यक है।डीआईजी ने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर समन्वय और रणनीति के साथ सीमा सुरक्षा को और मजबूत करने पर जोर दिया। इसके बाद उन्होंने दिघलबैंक चेक पोस्ट का भी निरीक्षण किया और आने-जाने वाले लोगों की नियमित एवं प्रभावी जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों को आम नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण एवं मित्रवत व्यवहार रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रेरित किया।निरीक्षण के दौरान 12वीं वाहिनी के कमांडेंट स्वर्ण जीत शर्मा भी मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News