sonbhadra news
Sonbhadra News: आर्थिक तंगी से जूझ रहे व्यक्ति को दूसरे को दी गई लाखों की रकम वापस नहीं मिली तो उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना ओबरा कोतवाली क्षेत्र की है। ट्रेन के आगे छलांग लगाने से जहां शरीर टुकड़ों में बंट गया। वहीं, घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कहा जा रहा है कि पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसके आधार पर पुलिस मामले की छन दिन में जुटी हुई है। घटना को लेकर मृतक के भाई की तरफ से एक तहरीर भी पुलिस को सौंपी गई है।
बताया जा रहा है कि ओबरा कोतवाली क्षेत्र के भलुआ टोला में ईदगाह के पास बुधवार की सुबह आर्थिक तंगी से जूझने और दूसरे को दी गई लाखों की रकम वापस न मिलने के मामले को लेकर एक अधेड़ को मालगाड़ी के सामने छलांग लगाए जाने का मामला सामने आया तो हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची ओबरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान संतोष कुमार गुप्ता 45 वर्ष पुत्र राम खेलावन निवासी चोपन रोड ओबरा बैरियर के रूप में की गई।
उसके छोटे भाई प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मृतक की जेब से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस को दी गई तहरीर में प्रदीप की तरफ से दावा किया गया है उसके बड़े भाई ने सेक्टर दस निवासी व्यक्ति को लगभग 13 लाख रुपया मकान खरीदने के लिए उधारी के रूप में दे रखे थे। काफी प्रयास के बाद उक्त व्यक्ति ने सिर्फ तीन लाख रुपये वापस किए। लगातार तगादा किए जाने के बाद भी शेष 10 लाख रुपये वापस नहीं दिए गए। कहा गया है कि इसके चलते संतोष काफी परेशान चल रहा था। बुधवार को की गई खुदकुशी के लिए इसी घटनाक्रम को प्रमुख कारण बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
ओबरा थाना क्षेत्र के रेणुका पार पनारी ग्राम सभा के टोला आरंगी में खेलते समय कुएं में गिरने से पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। पिता रामबिलास ने में दी तहरीर में बताया है कि उसका पुत्र आशीष कुमार गोंड मंगलवार की दोपहर ढाई बजे के करीब खेलते-खेलते घर से लगभग 500 मीटर दूर स्थित कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की तत्काल जानकारी परिवार वालों को नहीं हो पाई । वह देर रात तक उसकी तलाश करते रहे। बुधवार को जाकर पता चला कि उसकी कुएं में डूब कर मौत हो गई है।
This Quiz helps us to increase our knowledge
कंटेंट राइटर
मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।