Gurgaon News: सोहना शहर को सौंदर्यीकरण बढ़ाने के लिए सर्वे शुरू – Live Hindustan

Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार । नगर परिषद शहर की चमक को साइबर सिटी से बेहतर बनने पर सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देगी। परिषद ने शहरी क्षेत्र में ऐसे स्थानों की सर्वे शुरू किया है। जहां पर सौंदर्यीकरण कर क्षेत्र वासियों से लेकर प्रदेश व देश अलग-अलग कोने से आने वाले पर्यटकों के मन को जीता जा सकेगा। नगर परिषद प्रशासन ने शहर की चमक और सुन्दरता को बढ़ावा देकर सौंदर्यीकरण के क्षेत्र को साइबर सिटी से बेहतर बनाने की योजना बनाई है। जिसके लिए परिषद ने ऐसे स्थानों को तलाशना शुरू कर दिया है। जहां पर आकर्षित केन्द्र का निर्माण हो सके। शहर की सुन्दरता को चार चांद लग सके। शहर को सुन्दरता और सौंदर्यीयता मामले में अलग पहचान बन सके। वैसे तो यह शहर प्रदेश और देश के अंदर अपने पहचान गर्म पानी के शिव कुंड से पहले ही पहचान बनाएं हुए है। शिव कुंड के गर्म पानी चश्मा में स्नान करने के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लोग आस्था की डुबकी लगाने के लिए विशेष दिन पर आते है।

नगर परिषद ने अपनी एक टीम का गठन करके सर्वे के लिए मैदान में उतार दिया है। टीम शहर के अंदर सभी चौक-चौराहे और सार्वजनिक स्थानों की तलाश में लग गई है। जहां पर यादगार स्वरुप तैयार किया जा सके। उक्त सौंदर्यीयता को देखने के लिए बाहर से आने वाला नागरिक बार-बार ललायित हो सके। सौंदर्यीयता की यह नई पहल से पर्यटनो को मनोरंजन हो सकेगा। इसके लिए परिषद की नजर मैदानी क्षेत्र ही नहीं शहर से लगती अरावली पहाड़ी तक दौड़ रही है। ताकि ऐसा स्थान का चिंहित किया जाए। जहा पर सौंदर्यीकरण किया जा सके।

नगर परिषद ने अभी तक ऐसे किसी स्थान को निरधारित नहीं किया है। जहां पर सौंदर्यीकरण किया जाएगा। लेकिन परिषद प्रशासन ने शहर के आंबेडबकर, सांप की नंगली मोड़, शहीद भगत सिंह फव्वारा चैक, तिकोना पार्क, चूंगी नंबर एक मार्ग, तावडू जाने वाला मार्ग, शिव कुंड गर्म पानी चश्मा आदि ऐेसे स्थानों पर विचार विर्मश किया जा रहा है।

-अभी तक दो ऐसे स्थानों का चिंहित किया है। जहां पर सौंदर्यीकरण किया जा सकता है। सौंदर्यीकरण धार्मिकता से अलग हटकर किया जाएगा। ताकि सौंदर्यीकरण किसी प्रकार का वाद-विवाद का चर्चा न बने।

सुनील कुमार रंगा-कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद सोहना

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News