Feedback
मेष- वित्तीय मामलों में सफलता बढ़ेगी. सहकारिता को बढ़ावा देंगे. वाणिज्यिक संबंधों का लाभ उठाएंगे. कार्य विस्तार उमीद के अनुरूप रहेगा. कारोबारी यात्रा हो सकती है. मामले लंबित रखने से बचें. जोखिम न लें.
वृष- श्रेष्ठ कार्यां में आगे रहेंगे. सकारात्मकता व सफलता से उत्साहित रहेंगे. धन संपत्ति के कार्यां पर ध्यान देंगे. आकर्षक प्रस्तावों में वृद्धि होगी. धनधान्य का बढ़ावा मिलेगा. परंपरागत कार्य आगे बढ़ाएंगे. बैंकिंग में रुचि बढ़ेगी.
मिथुन- साख सम्मान में वृद्धि होगी. नवाचार पर जोर देंगे. आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा. समक़क्ष भरोसा बनाए रखेंगे. विश्वसनीयता बढे़गी. साहस व सूझबूझ बढ़ाकर रखेंगे. सभी क्षेत्रों में अच्छा करेंगे.
कर्क- खर्च में वृद्धि की आशंका है. बजट प्रभावित रह सकता है. निवेश के मामलों में हड़बड़ी न दिखाएं. व्यवस्था पर जोर दें. नीति नियमों में सजग रहेंगे. विभिन्न विषयो में ढिलाई न दिखाएं. वार्ता में नियंत्रण बढ़ाए रखें.
सिंह- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. उन्नति एवं विस्तार पर फोकस रखेंगे. वित्तीय गतिविधियों में समय देंगे. प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे. लाभ साधने में सफल होंगे. आवश्यक योजनाओं में गति आएगी.
कन्या- सकारात्मक परिणाम बनेंगे. वित्तीय लेनदेन में गति आएगी. महत्वपूर्ण अवसर भुनाएंगे. प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतर रहेंगे. संकल्पशक्ति को बल मिलेगा. वरिष्ठों का साथ सहयोग बना रहेगा. सभी वर्ग के लोग मदद बनाए रखेंगे.
तुला- व्यावसायिक सहभागिता से लाभ में तेजी से वृद्धि होगी. महत्वपूर्ण कार्य साधेंगे. आय उम्मीद से अच्छी रहेगी. वाणिज्यिक मामले बनेंगे. कार्यक्षमता बढ़ेगी. आय के नवस्त्रोत खुलेंगे. अवसरों का लाभ उठाएंगे.
वृश्चिक- लाभ और लक्ष्य प्रभावित रह सकते हैं. सजगता व संवेदनशीलता से आगे बढ़ें. आकस्मिक परिणाम संभव हैं. तात्कालिक विषयों पर फोकस बढ़ाएं. अपनों से सीख सलाह रखें. स्थितियों के अनुसार निर्णय लेंगे. सावधान रहें.
धनु- उद्योग व्यापार में वृद्धि होगी. विविध मामलों में गति आएगी. उत्पादक कार्यां में बेहतर बने रहेंगे. सहकारिता की भावना को बल मिलेगा. करीबी उपलब्धि हासिल करेंगे. स्थायित्व के प्रयास आगे बढ़ाएंगे. संपत्ति के कार्यां में गति आएगी.
मकर- भेंटवार्ता में उतावलापन न दिखाएं. क्षमताओं में वृद्धि होगी. पेशेवर संबंधों का सम्मान करें. आर्थिक स्पष्टता बनाए रहें. विपक्ष सक्रियता दिखाएगा. अनुशासन व परिश्रम पर जोर रहेगा. सतर्कता बढ़ाए रखेंगे.
कुंभ- आर्थिक मामलों में प्रशासन प्रबंधन को बल मिलेगा. वित्तीय प्रयासों में सक्रियता बनी रहेगी. जीत का भाव रहेगा. समकक्ष सहयोग देंगे. स्पष्टता बनाए रखेंगे. संपर्कां का लाभ मिलेगा.
मीन- भवन एवं वाहन की खरीदी के प्रयास गति लेंगे. भौतिक वर्स्तुैर्ओं की प्राप्ति संभव है. जिम्मेदारों और वरिष्ठों की सुनेंगे. नियम कानून बनाए रखेंगे. अनुभव का लाभ उठाएंगे. बड़प्पन की सोच रखेंगे. चतुराई से कार्य करेंगे.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू