sonbhadra news
Sonbhadra News: 1320 मेगावाट वाली ओबरा सी परियोजना की 660 मेगावाट वाली पहली इकाई को सफलतापूर्वक, पूरी क्षमता से उत्पादन पर लेने के बाद, इसे राष्ट्र को समर्पित करने की तैयारी शुरू अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई (शुक्रवार) को कानपुर में आयोजित कार्यक्रम के जरिए ओबरा सी परियोजना की पहली इकाई सहित 1320 मेगावाट वाली जवाहरपुर परियोजना, 660 मेगावाट वाली पनकी परियोजना, 1980 मेगावाट वाली एनयूपीपीएल की घाटमपुर परियोजना की 660 मेगावाट की पहली इकाई, 1320 मेगावाट की खुर्जा परियोजना की 660 मेगावाट की पहली इकाई का लोकार्पण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कानपुर में बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में इसको लेकर विशेष निर्देश जारी किए गए। बताया जा रहा है कि दिए गए निर्देश के क्रम में राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की ओबरा परियोजना की इकाई संख्या एक का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से किए जाने वाले लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ओबरा में किया जाएगा। इसके लिए परियोजना स्तर पर जरूरी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जवाहरपुर, खुर्जा, पनकी, घाटमपुर की नई तापीय परियोजनाओं के साथ ओबरा सी परियोजना की 660 मेगावाट वाली पहली इकाई का लोकार्पण किया जाएगा। गांधी मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सांसद, मंत्री, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी बनी रहेगी।
परियोजना के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में स्थानीय जनता, परियोजना के कार्मिकों और श्रमिकों के लिए टेंट, बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ, एलईडी डिस्प्ले सिस्टम की सहायता से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। कहा कि यह अवसर ओबरा परियोजना के लिए ऐतिहासिक महत्व का है। इसके माध्यम से क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि वर्चुअल माध्यम से दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर प्रधानमंत्री बिजली परियोजना/इकाइयों का लोकार्पण करेंगे।
This Quiz helps us to increase our knowledge
कंटेंट राइटर
मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।