Feedback
संसद की लोक लेखा समिति ने गुरुवार को टोल प्लाजा पर फास्टैग की खराब कार्यप्रणाली, अनावश्यक टोल वसूली और सड़कों की गुणवत्ता पर चिंता जताई है. समिति की बैठक में इन मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई. समिति के अध्यक्ष और कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने बताया कि हाल ही में केरल में एक राष्ट्रीय राजमार्ग धंसने की घटना को भी बैठक में उठाया गया. इस मामले की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति जल्द ही केरल जाएगी.
बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अध्यक्ष और परिवहन सचिव मौजूद थे. बैठक का मुख्य विषय था. सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और सेवाओं पर लगने वाले शुल्क, उपयोगकर्ता शुल्क और टैरिफ से जुड़ी नीतियों की समीक्षा.
टोल वसूली और सड़कों की गुणवत्ता पर चिंता जताई
समिति के सूत्रों के अनुसार, सदस्यों ने सुझाव दिया कि टोल वसूली की प्रक्रिया को तार्किक बनाया जाए और इसकी निष्पक्ष ऑडिटिंग हो. फास्टैग के बावजूद टोल प्लाजा पर लंबी कतारों और अधिक शुल्क की समस्या लगातार सामने आ रही है.
टोल वसूली की प्रक्रिया को तार्किक बनाने पर विचार
परिवहन मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि एक नई योजना पर काम हो रहा है, जिसके तहत नियमित राजमार्ग उपयोगकर्ता साल में एक बार टोल का भुगतान कर सकेंगे. इससे बार-बार भुगतान की परेशानी कम होगी. समिति ने इन सुझावों को गंभीरता से लेते हुए भविष्य में जरूरी बदलावों की बात कही है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू