नारायणपुर| कृषि जागरण व भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली द्वारा मिलियनेयर फॉर्मर ऑफ इंडिया अवार्ड्स 2024 का आयोजन 1 से 3 दिसंबर को नई दिल्ली में किया गया। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रगतिशील किसानों को प्रोत्साहन करने के लिए
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर के दो प्रगतिशील किसान ग्राम बागडोंगरी के चौतू राम यादव व बेलगांव के नीलकंठ नाग को मिलियनेयर फॉर्मर ऑफ इंडिया अवॉर्ड्स 2024 से 3 दिसंबर को सम्मानित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर के तकनीकी मार्गदर्शन व सहयोग से दोनों किसानों ने अपनी परिस्थिति में समन्वित कृषि प्रणाली अपनाकर अपनी आय के साधन को बढ़ाया है। चौतू राम यादव खरीफ में धान के साथ देशी मुर्गी पालन करते थे जो वर्तमान में खरीफ के साथ रबी सीजन में चना, मटर, मक्का के साथ-साथ मछली पालन, गाय पालन, मुर्गी प्रजनन इकाई व केंचुआ खाद उत्पादन कर अपनी आय को बढ़ा रहे हैं। नीलकंठ नाग खरीफ में धान व रबी में केप्सीकम व अन्य सब्जी के साथ मछली सह बतख, मुर्गी पालन कर आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर रहे हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.