Tarot Rashifal 30 May 2025 Kumbh(Aquarius): कुंभ राशि वाले पैसों के लेनदेन से बचें, जानें कैसा रहेगा आज का दिन – आज तक

Feedback
कुंभ (Aquarius):-
Cards:-Seven of swords
आपके मन में गलत ढंग से किसी कार्य को आगे ले जाने की इच्छा हो सकती है. मन में इस कार्य को करने या ना करने को लेकर दुविधा बनी हुई है. इस वक्त आपके प्रतिकूल है. किसी नए व्यक्ति से मित्रता करने से पूर्व उसके बारे में सारी जानकारी लेना बेहतर रहेगा. कोई आपको किसी साजिश का हिस्सा बना सकता है. किसी की बातों में आकर आप किसी गलत कार्य को अंजाम दे सकते है. ऐसी संभावना बनती नजर आ रही है. इस समय आपको काफी सावधान और सजग रहने की जरूरत है. आपके विरोधी इस फैसले को अपने पक्ष में करने के लिए अनैतिक तरीकों का उपयोग कर सकते है. किसी को पैसा उधार देने से पहले अच्छे से सोच विचार कर ले. अगर धनराशि ज्यादा है, तो बिना किसी लिखा पढ़ी के लेनदेन न करे. अपनी बुद्धि और विवेक के साथ अपने कार्यों में आ रही रूकावटों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए. आपके कार्य क्षेत्र में आपका कोई सहयोगी आपके खिलाफ  अधिकारियों को बहकाने का प्रयास कर सकता है. सावधान रहे और आस पास के वातावरण को समझने का प्रयास करें. अपनी आगे की योजनाओं को दूसरों के साथ साझा करने से बचिए. किसी को बिना मांगे कोई सलाह न दे. नौकरी में पदोन्नति के साथ स्थानांतरण की सूचना मिलने की उम्मीद नजर आ सकती है. 
स्वास्थ्य : कोई छोटी शल्य चिकित्सा हो सकती है. बिना चिकित्सकीय परामर्श के कोई भी उपचार दूसरों की सलाह से न करें. 
आर्थिक स्थिति: किसी का उधार लेकर समय पर न चुकाने से आपकी साख खराब हो सकती है. परिवार में किसी की बीमारी पर हुआ खर्चा परेशान कर सकता है. 
रिश्ते : प्रेम संबंध में बातों को सामने वाले से छुपा सकते है. दूसरों से प्रिय के संबंध में कुछ गलत बातें सुनने को मिल सकती है. जिससे मन आहत हो सकता है. 

 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News