Feedback
मीन (Pisces):-
Cards:- Eight of swords
किसी बात को लेकर दिल और दिमाग के बीच सामंजस्य स्थापित नहीं हो पा रहा हैं. जिसके चलते काफी दुविधा बनी हुई हैं. किसी व्यक्ति पर किया विश्वास उसके किसी कार्य से डगमगा गया हैं. उसका किसी बात को लेकर बोला गया झूठ अचानक से सामने आ गया हैं. जिससे आपके मन को काफी चोट पहुंची है. हालांकि सामने वाले ने वादा किया है कि अब वो पुनः इस बात को नहीं दोहराएगा. लेकिन आपको इस बात पर अभी विश्वास नहीं हो पा रहा हैं. कार्य क्षेत्र में आपका कोई सहयोगी ने आपके खिलाफ दुर्व्यवहार की शिकायत कर सकता हैं. हो सकता हैं,कि आपके किसी मजाक से सामने वाले को काफी बुरा लग सकता हैं. हद से ज्यादा किसी का मज़ाक उड़ाने की आदत को बदलने का प्रयास करें. किसी स्थिति में खुद को अकेला महसूस कर सकते है. अपनी हिम्मत को एकत्र कीजिए और उस स्थिति से बाहर निकलिए. आप हिम्मत करेंगे तो सामने वाला आपकी मदद को जरूर तैयार होगा.
स्वास्थ्य: आंखों की शल्य चिकित्सा अच्छी होने से मन में राहत हो सकती हैं. चिकित्सक की सलाह से खानपान का परहेज रखें.
आर्थिक स्थिति: किसी ने उधार लेने के बाद तय समय पर पैसा नहीं दिया हैं. जिसके चलते मन परेशान हो सकता हैं.
रिश्ते: पति पत्नी के रिश्ते में अतीत की किसी व्यक्ति ने सेंध लगा दी हैं. पारिवारिक जीवन कलहपूर्ण हो चला है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू