PM मोदी से मिलने कानपुर एयरपोर्ट के लिए निकला शुभम का परिवार, पहलगाम आतंकी हमले में गंवाई थी जान – आज तक

Feedback
पहलगाम हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी की पत्नी और उनके परिवार के लोग आज कानपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे. इसके लिए परिवार श्यामनगर स्थित घर से चकेरी एयरपोर्ट के लिए निकल चुका है. प्रधानमंत्री मोदी भी बिहार के काराकाट की जनसभा खत्म करके कानपुर के लिए निकल चुके हैं. 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शुभम द्विवेदी की मां सीमा, पिता संजय और पत्नी एशान्या से पीएम मोदी चकेरी एयरपोर्ट पर मिलेंगे. जिला प्रशासन परिवार को अपनी गाड़ी से एयरपोर्ट तक लाएगा, जहां विशेष विमान से उतरने के बाद सबसे पहले पीएम शुभम के स्वजन से बात करेंगे. 
इस बाबत गुरुवार रात ही कानपुर के डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने फोन करके पीएम से मुलाकात का समय मिलने की जानकारी परिवार को दे दी थी. स्थानीय सांसद रमेश अवस्थी ने भी शुभम के स्वजन के अनुरोध पर पीएमओ चिट्ठी भेजी थी. 
 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News