UP News : रूस और यूक्रेन में घमासान, तबाह हो गया यूपी का ये उद्योग! कारोबारी बोले- युद्ध लंबा चला तो… – News18 Hindi

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश का मुरादाबाद पूरी दुनिया में पीतल नगरी के नाम से मशहूर है. यहां के पीतल के उत्पाद देश-विदेश में निर्यात किए जाते हैं. लेकिन अब यहां के पीतल कारोबारी काफी चिंतित हैं, क्योंकि देश-दुनिया में लगातार हो रहे युद्धों से उनके कारोबार पर गहरा असर पड़ रहा है. हाल ही में भारत-पाकिस्तान का युद्ध हुआ था, जिसका खास असर नहीं पड़ा. लेकिन यूक्रेन-रूस और इजराइल-हमास में हुए युद्धों से कारोबार पर काफी असर पड़ा है, क्योंकि इन देशों में मुरादाबाद से काफी माल जाता. कारोबारियों के अनुसार मुरादाबाद का 100% कारोबार में से अब सिर्फ 40% ही बचा है, बाकी कारोबार घाटे में जा रहा है.
पीतल कारोबारी सलमान ने बताया कि हाल ही में हुए युद्धों का असर हमारे दिलों पर भी पड़ा है. हालांकि, भारत-पाकिस्तान के युद्ध का कारोबार पर कोई खास असर नहीं पड़ा. लेकिन अगर यह युद्ध ज्यादा चलता तो पीतल कारोबार पर असर जरूर पड़ता. मुरादाबाद से माल न सिर्फ भारत में बल्कि अन्य देशों में भी निर्यात होता है. खासकर रूस में मुरादाबाद से काफी माल जाता है. यूक्रेन और गाजा में इजराइल के युद्ध का भी काफी असर पड़ा है.
युद्ध लंबा चला तो…
पीतल कारोबारी सलमान ने बताया कि कहा कि एक समय था जब मुरादाबाद में 100% कारोबार होता था, लेकिन अब यह घटकर 40% पर आ गया है. अगर इजराइल का युद्ध ऐसे ही चलता रहा तो कारोबार पर और भी ज्यादा असर पड़ेगा. इसको लेकर कारोबारी काफी चिंतित हैं और अपील कर रहे हैं कि इस तरह के युद्धों पर विराम लगना चाहिए, ताकि कारोबार ठीक से चल सके और निर्यात में आ रही मंदी की समस्या से छुटकारा मिल सके.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News