Delhi News: दिल्ली में निजी स्कूलों की फीस पर अध्यादेश, सौरभ भारद्वाज बोले- सरकार छुपा रही है सच – Zee News

Fees Hike In Schools: दिल्ली में स्कूल फीस वृद्ध मामले में सौरभ भरद्वाज ने  प्रतिक्रिया देते हुए सरकार की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि जब मन में चोर होता है तो ऐसे ही तरीके अपनाए जाते हैं.अगर ये एक्ट वास्तव में अच्छा है, तो इसे जनता के सामने क्यों नहीं रखा जा रहा.
Trending Photos
Delhi News: दिल्ली में स्कूलों की फीस वृद्धि का मामला बढ़ते जा रहा है. दिल्ली सरकार ने निजी स्कूलों की मनमान फीस वृद्धि को कंट्रोल करने के लिए एक अध्यादेश लाने की योजना बनाई है. अब इस पर प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने प्रतिक्रिया देते हुए सरकार की आलोचना की है. साथ ही उन्होंने कहा कि जब मन में चोर जैसी भावना होती है को ऐसे ही चोरी-छिपे तरीके अपनाए जाते हैं. उन्होंने आगे कहा कि किसी भी कानून को बनान पहले एक सार्वजनिक परामर्श (पब्लिक कंसल्टेशन) किया जाता है. इसमें अभिभावकों और जनता से सुझाव लिए जाते है, लेकिन इस बन रहे नए  एक्ट को लेकर ऐसा कुछ नहीं हुआ है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस बारे में  प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन  को पूरी जानकारी है, लेकिन इसे अभिभावकों से छुपाया जा रहा है. 

बुलाया जाए स्पेशल सत्र- सौरभ भारद्वाज
उन्होंने यह भी कहा कि अगर ये एक्ट वास्तव में अच्छा है, तो इसे जनता के सामने क्यों नहीं रखा जा रहा. उनका कहना था कि एक्ट को विधानसभा में लाकर पारदर्शिता के साथ चर्चा होनी चाहिए, ताकि विपक्ष भी अपनी बात रख सके. साथ ही जनता को सही जानकारी मिल सके. सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सरकार पब्लिक डिस्कशन और विधानसभा में खुलकर चर्चा से बचने के लिए अध्यादेश का सहारा ले रही है. उन्होंने सुझाव दिया कि अगर जरूरत है तो स्पेशल सत्र बुलाया जाए और बिना देरी के इस मुद्दे पर पारदर्शिता से फैसला लिया जाए.

ये भी पढ़ें- NEET PG एक शिफ्ट में क्यों जरूरी? सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया छात्रों के हक में फैसला

बिजली कटौती से आम जनता परेशान
उन्होंने आगे कहा कि अध्यादेश केवल इमरजेंसी स्थिती में ही लाया जाना चाहिए. अगर सरकार को विश्वास है तो वह सदन बुलाकर इस मुद्दे पर चर्चा कराए. उन्होंने सरकार पर जनता को बेवकूफ बनाने का भी आरोप लगाया. साथ ही, उन्होंने कहा कि वह सरकार के 100 दिनों के कामकाज को असफल नहीं मानते, क्योंकि विकास और रोजगार जैसे बड़े मुद्दों के लिए पॉलिसी बनाना और बजट तय करना जरूरी होता है. इसके अलावा सौरभ भारद्वाज ने स्वास्थ्य सेवा, बिजली आपूर्ति और MCD के कामकाज पर भी सरकार की नकारात्मकता पर चिंता जताई. उन्होंने बताया कि मोहल्ला क्लीनिक में डॉक्टरों की नौकरी खत्म हो रही है. इस समय बिजली की कटौती से भी आम जनता परेशान है.
यहाँ पढ़ें Delhi-NCR News in Hindi और पाएं Delhi-NCR latest News in Hindiहर पल की जानकारी । दिल्ली एनसीआर की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News