बुलंदशहर: पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, फिर पति ने उठाया ऐसा कदम कि पुलिस भी रह गई दंग – आज तक

Feedback
यूपी के बुलंदशहर में एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया. इसके बाद पति ने जो कदम उठाया, उसे जानकर पुलिस भी चौंक गई. दरअसल, पति थाने गया और वहां उसने पत्नी और उसके प्रेमी को भी बुला लिया. फिर पुलिसवालों के सामने अपने तीन बच्चों और पत्नी का हाथ उसके प्रेमी के हाथ में सौंप दिया. 
आपको बता दें कि बुलंदशहर जिले के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव में रहने वाला शख्स जानता था कि उसकी पत्नी का संबंध रिश्ते में भतीजा लगने वाले युवक के साथ है. महिला प्रेमी की रिश्ते में चाची लगती है. प्रेमी युवक का घर भी पास में ही था. रोज मिलना-जुलना होता था, ऐसे में दोनों करीब आ गए. 
एक दिन पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया और रंगेहाथ पकड़ लिया. ये देख एक पल के लिए पत्नी और उसका प्रेमी डर गए. मगर पति ने कोई हंगामा खड़ा नहीं किया और ना ही दोनों से कोई वाद-विवाद किया. वह सीधे थाने गया और वहां पत्नी और प्रेमी को भी बुला लिया. 
पुलिस थाने में पति ने हैरान कर देने वाला फैसला लिया. उसने अपनी पत्नी और तीनों बच्चों का हाथ प्रेमी युवक के हाथों में सौंप दिया और खुद को पूरी तरह से रिश्ते से अलग कर लिया. इतना ही नहीं आखिर में उसने पत्नी और उसके प्रेमी को शुभकामनाएं भी दीं. साथ ही पुलिस को पूरे मामले की और अपने फैसले की लिखित जानकारी दी. ये घटना इलाके में चर्चा का विषय है. 
बकौल पीड़ित पति- मेरी पत्नी और उसका प्रेमी मुझे धमकी देते थे. नीले ड्रम वाले केस जैसा हश्र करने की बात करते थे. ऐसे में खुद से ही दोनों से अलग हो गया. अब वो दोनों अपने रास्ते और मैं अपने रास्ते. 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News